Assembly Election 2022 : 258 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पीस पार्टी, राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले-भाजपा को हराने के ल‍िए होगा गठबंधन

आगामी व‍िधानसभा चुनाव की तैयार‍ियों को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से पूरी ताकत झोंक दी है। पीस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब हुसैन मुरादाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने कहा क‍ि पश्चिमी यूपी की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 03:18 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 03:18 PM (IST)
Assembly Election 2022 : 258 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पीस पार्टी, राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले-भाजपा को हराने के ल‍िए होगा गठबंधन
गठबंधन हो गया तो ठीक है, नहीं हुआ तो अकेले चुनाव लड़ेंगे।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। पीस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब हुसैन ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए हम किसी भी दल से गठबंधन करने के लिए तैयार हैं। गठबंधन नहीं होने पर हमारी पार्टी यूपी की 258 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। पश्चिमी यूपी की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने के लिए पीस पार्टी तैयारी कर रही है। मुरादाबाद में पश्चिमी यूपी का कमांड आफिस बनेगा।

लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने का मिशन लेकर हम चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके लिए जो दल हमारे साथ आएगा, उसका स्वागत है। चुनाव में हमारे मुद्दे भी साफ हैं। रामपुर के सांसद मोहम्‍मद आजम खां का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव के गठबंधन से उत्पीड़न हो रहा है। जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए मांग उठाएंगे। हम विधानसभा चुनाव से पहले उलेमा कांफ्रेंस और किसान सम्मेलन करेंगे। पीस पार्टी मुस्लिमों की हिस्सेदारी के लिए काम कर रही है। असदुउद्दीन ओवैसी हमारे मेहमान हैं, वह सच्चे दिल से हमारे साथ आएं तो स्वागत है। मिलकर चुनाव लड़ेंगे तभी भाजपा को हरा पाएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं चलेगा कि राजनीति मंचों पर मुस्लिमों के लिए लड़ाई लड़ने की बात करते रहो और हमारी पार्टी के अध्यक्ष डाॅ. मुहम्मद अय्यूब के खिलाफ प्रत्याशी उतार दो। उन्होंने कहा कि पीस पार्टी के बिना भाजपा को हराने के लिए कोई गठबंधन नहीं हो सकता है। गठबंधन हो गया तो ठीक है, नहीं हुआ तो अकेले चुनाव लड़ेंगे। 

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा : सम्भल में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य नवेंदु सिंह ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं जानीं। कहा कि अब विधानसभा चुनाव करीब आ गया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव के लिए जुट जाएं। इसके बाद वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजमल हुसैन जैदी के साथ सिरसी में पहुंचे। जहां एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी