Assembly Election 2022 : कांग्रेस प्रदेश सचिव ने कहा-सपा और बसपा भाजपा की बी टीम, नहीं होगा कोई गठबंधन
सम्भल में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आलम सराय स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें नौ अगस्त से 11 अगस्त 2021 तक न्याय पंचायत स्तर पर किसान मजदूर युवा विरोधी जुमलाबाजो गद्दी छोड़ो कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई।
मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। सम्भल में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आलम सराय स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें नौ अगस्त से 11 अगस्त 2021 तक न्याय पंचायत स्तर पर अंग्रेजों भारत छोड़ो की तर्ज पर किसान मजदूर युवा विरोधी जुमलाबाजो गद्दी छोड़ो कार्यक्रम का आयोजन होगा। तैयारी के साथ ही पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश सचिव जिला प्रभारी चौधरी सुखराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जी-जान से जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि किसान युवा इस सरकार में परेशान है। यह सरकार जुमले बाजो की सरकार रह गई है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और जन-जन तक इस सरकार की पोल खोलकर लोगों को बताए। जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि 2022 में कांग्रेस अपने संगठन व आम जनमानस के बल पर सरकार बनाएगी। बैठक में कल्पना सिंह, भारती त्यागी, हिलाल अख्तर, मीनू शर्मा, छिद्दा खां, हाजी हम्माद मुबीन, शिव किशोर, मलिक, प्रेम शंकर मौर्य, जीत पाल सिंह, दुष्यंत कुमार सिंह, हाजी मरगूब आलम, मनोज भास्कर, आसिफ अली, इतरत अली बाबर, अक्षय कुमार आदि उपस्थित रहे।
बेरोजगार युवा, किसान व मजदूर से करेगी कांग्रेस गठबंधन : आलम सराय स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता में प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह ने कहा कि भाजपा की बी टीम सपा बसपा के साथ कांग्रेस का कोई गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस का गठबंधन प्रदेश की जनता, बेरोजगार युवा, किसान, मजदूर, महंगाई व गुंडागर्दी से परेशान आम व्यक्तियों के साथ होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हजारों मुकदमे दर्ज हुए है। जबकि भाजपा की बी टीम सपा है और यादव परिवार पर कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने कहा आने वाला समय कांग्रेस का होगा। प्रदेश के लोग महंगाई से परेशान हैं और कांग्रेस के राज को याद कर रहे हैं।
कार्यकारिणी की घोषणा : सीता आश्रम रोड स्थित एक धर्मशाला में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की बैठक हुई। इसमें सभी से वैक्सीन लगवाने तथा समाज हित में कार्य किए जाने की अपील की गई। साथ ही जिला, शहर व तहसील अध्यक्ष व महासचिव के नामों की घोषणा की गई। बैठक में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि हमें समाज हित को ध्यान में रखते हुए अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। शिवम यादव को जिलाध्यक्ष व ह्रदेश यादव को जिला महासचिव के अलावा दरियाब सिंह, प्रेमबाबू यादव को जिला उपाध्यक्ष, विपिन यादव को कोषाध्यक्ष, डाॅ राकेश यादव, जितेंद्र यादव, पीतांबर सिंह यादव, मुनेंद्र यादव को विभिन्न ब्लाक अध्यक्ष चुना गया।