Assembly Election 2022 : भाजपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी, युवा मतदाताओं को जोड़ने के ल‍िए जमीनी स्‍तर से होगा प्रयास

Assembly Election 2022 आगामी एक सितंबर से पार्टी की ओर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें विपक्षी लोगों के द्वारा गांव में जिन लोगों के मत कटवा दिए गए हैं। उन्हें जुड़वाने का काम किया जाएगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 03:13 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 03:13 PM (IST)
Assembly Election 2022 : भाजपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी, युवा मतदाताओं को जोड़ने के ल‍िए जमीनी स्‍तर से होगा प्रयास
भकरौली में आयोजित भाजपा की बैठक में गिनाईa सरकार की उपलब्धियां।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। सम्‍भल के बहजोई के धनारी थाना क्षेत्र के कस्बा भकरौली में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक बैठक हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार की गई। इसके अलावा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाने पर जोर दिया गया।  प्रत्येक बूथ पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय तरीके से जुट जाने के ल‍िए कहा गया।

मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि योगी सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा सभी वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। सभी वर्ग के लोग सरकार को खूब पसंद कर रहे हैं। जिन योजनाओं का लाभ अगर किसी पात्र व्यक्ति को नहीं मिला है तो उसे कार्यकर्ता बताएं जिससे कि उसे योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता सक्रियता निभाएं। क्षेत्रीय मंत्री भुवनेश राघव ने कहा कि आगामी एक सितंबर से पार्टी की ओर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें विपक्षी लोगों के द्वारा गांव में जिन लोगों के मत कटवा दिए गए हैं। उन्हें जुड़वाने का काम किया जाएगा। युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए कार्यकर्ता जमीनी स्तर से काम करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार करेंगे। अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने मंडल के पदाधिकारियों को अभी से जुट जाने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी मणिकांत वार्ष्णेय ने सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। संचालन डॉ बनवारी सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर राहुल कुमार दिनेश शर्मा, प्रशांत चौहान, लाइकराम कुशवाहा, सामंती लाल कुशवाहा, ऋषिपाल, दिनेश यादव, नवरत्न सिंह, नेमसिंह, रामपाल सिंह, वीरेश यादव आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें :-

Indian Railways : जम्मू से वाराणसी तक तेज रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, लगाए जा रहे आधुन‍िक उपकरण

Gagan Murder Case : प्रेमी से शादी में बाधक बनने पर साैतेली बहन ने सुपारी देकर कराई भाई की हत्या, दो गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी