आशा कार्यकर्ता भगाएंगी घरों के कोरोना और मच्छर, सौंपी गई जिम्मेदारी

2171 आशा कार्यकर्ता घरों में देंगी दस्तक। एंट्री होगी दर्ज। 584 गांव में घर-घर देंगी मच्छर भगाने की जानकारी। कोरोना वायरस के साथ संचारी रोगों से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने बनाई योजना। अलग अलग इलाके में लगाई गई डयूटी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 01:30 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 01:30 PM (IST)
आशा कार्यकर्ता भगाएंगी घरों के कोरोना और मच्छर,  सौंपी गई जिम्मेदारी
कोरोना वायरस और संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी आशा कार्यकर्ता।

मुरादाबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस से बचाव का तरीका बताने के साथ ही आशा कार्यकर्ता अब घरों के मच्छरों को भी भगाएंगी। लोगों के घर का निरीक्षण करने के साथ ही फ्रिज के कंप्रेसर की बकेट में रखा पानी फिकवाया जाएगा। इसके साथ कूलर, पुराने टायर और बर्तन भी चेक किए जाएंगे। घर की नालियों की सफाई और मच्छरों से बचाव की भी जानकारी देंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिले के 584 गांवों में तैनात 2171 आशा कार्यकर्ताओं को मच्छरों की पैदावार रोकने के लिए लार्वा नष्ट कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इन क्षेत्रों में कर रहीं आशा कार्यकर्ता काम

क्षेत्र,    संख्या

भोजपुर, 263

बिलारी, 252

छजलैट,  263

डिलारी, 253

कुंदरकी,  256

ताजपुर,  214

मूंढापांडे, 274

ठाकुरद्वारा, 219

अरबन क्षेत्र, 177 

बुखार आने पर क्या करें गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए आशा कार्यकर्ता बुखार के लक्षण और जांच के बारे में भी बताएंगी। इसके लिए वो गांव के लोगों के मोबाइल नंबर भी रजिस्टर में भी दर्ज करेंगी। मरीज के बीमार होने पर उसे भर्ती कराने का काम भी किया जाएगा।

आशा कार्यकर्ताओं की डयूटी कोरोना की जागरूकता के लिए लगी है। अब वे सभी मलेरिया-डेंगू न फैले इसके लिए लोगों को जानकारी देंगी। लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें बीमार होने की स्थिति में कहां संपर्क करना है आदि की भी जानकारी दी जाएगी।

डॉ. जीएस मर्तोलिया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी

chat bot
आपका साथी