एशिया कप में खेलेंगे शहर के आर्यन जुयाल Moradabad news

क्रिकेटर आर्यन जुयाल ने शहर के खाते में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कराई है। बांग्लादेश में होने वाले एशिया कप के लिए शहर के क्रिकेटर आर्यन जुयाल का चयन हुआ है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 01 Oct 2019 12:15 PM (IST) Updated:Tue, 01 Oct 2019 12:15 PM (IST)
एशिया कप में खेलेंगे शहर के आर्यन जुयाल Moradabad news
एशिया कप में खेलेंगे शहर के आर्यन जुयाल Moradabad news

मुरादाबाद : क्रिकेटर आर्यन जुयाल ने शहर के खाते में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कराई है। बांग्लादेश में होने वाले एशिया कप के लिए शहर के क्रिकेटर आर्यन जुयाल का चयन हुआ है। सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने नवंबर में बांग्लादेश में होने वाले एशिया कप के लिए टीम घोषित की है। 

उत्तर प्रदेश की टीम से एशिया कप सीरीज के लिए जगह बनाने वाले आर्यन इकलौते खिलाड़ी हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन का उन्हें ईनाम मिला है। विकेटकीपर और बल्लेबाज आर्यन इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्वकप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है। अंडर-19 विश्वकप के साथ वह सैयद मुश्ताक अली, विजय हजारे ट्रॉफी में भी जलवा बिखेर चुके हैं। अंडर-19 वर्ग में श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के लिए आर्यन को कप्तान नियुक्त किया गया था। वर्तमान में वह बड़ोदरा में चल रही विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं। चयन पर आर्यन ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि मेरे लिए यह गर्व की बात है। कोच बदरुद्दीन, आर्यन के मामा गौरव तिवारी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय गुप्ता, नोसगे स्कूल के प्रबंधक नीरज गुप्ता ने चयन पर आर्यन को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी