असामाजिक तत्वों ने फाड़ द‍िया प्रदेश सरकार की उपलब्धियों वाला बोर्ड, कार्रवाई के ल‍िए भाजपाइयों ने दी तहरीर

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के लगे होर्डिंग को असामाजिक तत्वों ने फाड़ दिया। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। भाजपा नेताओं ने इस संबंध में थाने पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 04:10 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 04:10 PM (IST)
असामाजिक तत्वों ने फाड़ द‍िया प्रदेश सरकार की उपलब्धियों वाला बोर्ड, कार्रवाई के ल‍िए भाजपाइयों ने दी तहरीर
मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। अमरोहा के बछरायूं में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के लगे होर्डिंग को असामाजिक तत्वों ने फाड़ दिया। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। भाजपा नेताओं ने इस संबंध में थाने पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कस्बे में गजरौला मार्ग पर चौपले के निकट भाजपा सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों वाला बोर्ड लगा है। बताते हैं कि इस बोर्ड को बीती रात असामाजिक तत्वों ने फाड़ दिया। सुबह जब भाजपाइयों को इसका पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। यहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष डॉक्टर शुभम शर्मा ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने पार्टी के बोर्ड को फाड़ा है। उनके द्वारा थाने में कार्रवाई को तहरीर दी गई है। इस संबंध में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने होर्डिंग फाड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपित भी गिरफ्तार किए जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी