पश्चिमी यूपी के सबसे बड़े गोतस्कर की एक करोड़ 17 लाख की संपत्ति और जब्त, जान‍िए क्‍या है मामला

Cow Smuggler Assets Confiscated पहले भी पुलिस लगभग 29 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। पांच साल में गोतस्करी करके फर्श से अर्श तक पहुंचे शमशाद की पुलिस अब तक लगभग 30 करोड़ की संपत्ति को कब्ज कर चुकी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 03:06 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 03:06 PM (IST)
पश्चिमी यूपी के सबसे बड़े गोतस्कर की एक करोड़ 17 लाख की संपत्ति और जब्त, जान‍िए क्‍या है मामला
पिछले चार साल में लगभग 30 करोड़ की संपत्ति को पुलिस कर चुकी है जब्त।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Cow Smuggler Assets Confiscated : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गोतस्कर में से एक सम्भल के शमशाद की पुलिस ने रविवार को एक करोड़ से अधिक की संपत्ति को और जब्त कर लिया है। इससे पहले भी पुलिस लगभग 29 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। पांच साल में गोतस्करी करके फर्श से अर्श तक पहुंचे शमशाद की पुलिस अब तक लगभग 30 करोड़ की संपत्ति को कब्ज कर चुकी है। अब उसके पास सपा सरकार के दौरान अर्जित की गई कोई भी संपत्ति नहीं बची है।

कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला मियां सराय निवासी शमशाद की पहचान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गोतस्कर के रूप में की जाती है। इसने सपा सरकार के शासनकाल में गोतस्करी करके करोड़ों रुपये की संपत्ति एकत्र कर ली। जिले के विभिन्न थानों में इसके खिलाफ 18 मुकदमे भी दर्ज हुए, लेकिन यह लगातार गोतस्करी करता रहा। इसके बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ तो पुलिस ने शमशाद के खिलाफ श‍िकंजा कसना शुरू कर दिया। सबसे पहले उसके मकान को पुलिस ने सील कर दिया था। उसके बाद पुलिस ने लगभग 10 बीघा जमीन को जब्त कर लिया। पुलिस उसकी और भी संपत्ति को खंगालती रही। अब पुलिस को जानकारी मिली कि शमशाद की एसडीएम कोर्ट के पीछे एक करोड़ 17 लाख रुपये की संपत्ति है। जिसे जिलाधिकारी संजीव रंजन के निर्देश के बाद रविवार को सीओ अरुण कुमार, नायब तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी की मौजूदगी में कोतवाली पुलिस ने जब्त कर लिया। इस दौरान पूरे मुहल्ले में मुनादी कराई गई। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि एक करोड़ 17 लाख की संपत्ति को जब्त किया गया है। इससे पहले भी इसकी जमीन को जब्त किया गया है। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़े गोतस्कर है। 

chat bot
आपका साथी