Panchayat election 2021 : दो हजार प्रत्याशियों के नाम पर पुलिस ने जारी किए रेड कार्ड

अमरोहा के गजरौला में इस बार पंचायत चुनाव में पुलिस के रेड कार्ड की भूमिका भी अहम है। क्योंकि पुलिस द्वारा पंचायत चुनाव में न सिर्फ माहौल बिगाड़ने वाले लोगों को रेड कार्ड दिए गए हैं बल्कि अब प्रत्याशियों के नाम पर भी रेड कार्ड जारी किए गए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:12 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:12 PM (IST)
Panchayat election 2021 : दो हजार प्रत्याशियों के नाम पर पुलिस ने जारी किए रेड कार्ड
अब प्रत्याशियों के नाम पर भी रेड कार्ड जारी किए गए हैं।

मुरादाबाद। अमरोहा के गजरौला में इस बार पंचायत चुनाव में पुलिस के रेड कार्ड की भूमिका भी अहम है। क्योंकि पुलिस द्वारा पंचायत चुनाव में न सिर्फ माहौल बिगाड़ने वाले लोगों को रेड कार्ड दिए गए हैं बल्कि अब प्रत्याशियों के नाम पर भी रेड कार्ड जारी किए गए हैं।

प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि गजरौला थाना क्षेत्र में दो हजार से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान वाले दिन किसी तरह का माहौन न बिगड़ें। इसके लिए रेड कार्ड जारी किए जा रहे हैं। रेड कार्ड में दर्शाया गया है कि मतदान वाले दिन कोई भी प्रत्याशी बूथ के आसपास नजर नहीं आएगा। अगर बूथ के पास मिले या वहां पर किसी भी तरह का माहौल बिगड़ा तो उसके जिम्मेदार दावेदार होंगे। उसी रेड कार्ड के माध्यम से पुलिस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हवालात भी भेज देगी।

chat bot
आपका साथी