Amroha Panchayat Election 2021 : नौ सेक्टरों में बंटा गजरौला, हर 10 मिनट में बूथ पर पहुंचेगी टीम

मंडल के अमरोहा ज‍िले में आज मतदान होना है। गजरौला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्रामीण इलाके को पुलिस ने नौ सेक्टरों में विभाजित किया है। एक हजार से अधिक पुलिस कर्मी मतदान बूथों पर भी पहुंच गए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:55 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 06:55 AM (IST)
Amroha Panchayat Election 2021 : नौ सेक्टरों में बंटा गजरौला, हर 10 मिनट में बूथ पर पहुंचेगी टीम
एक हजार से अधिक पुलिस कर्मी पहुंचे बूथ पर।

मुरादाबाद, जेएनएन। मंडल के अमरोहा ज‍िले में आज मतदान होना है। गजरौला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्रामीण इलाके को पुलिस ने नौ सेक्टरों में विभाजित किया है। एक हजार से अधिक पुलिस कर्मी मतदान बूथों पर भी पहुंच गए। वहीं निगरानी करने के लिए 30 टीमों का गठन भी किया गया है। हर दस मिनट में बूथ पर पुलिस की टीम पहुंचती रहेगी।

गजरौला थाना क्षेत्र में 54 ग्राम पंचायतों के 152 बूथों पर मतदान होगा। इसके लिए लगभग एक हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई गई है। ग्रामीण क्षेत्र को नौ सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में आठ से नौ गांव शामिल किए गए हैं। अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी वाले छह गांवों के 23 बूथों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। बाकी गठित की गई 30 टीमों को क्षेत्र बांटे गए हैं। जो, प्रत्येक दस मिनट पर बूथों पर जाकर न सिर्फ जायजा लेंगी बल्कि उसकी रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को देंगी। तिगरी गंगा व रामगंगा पोषक नहर के पार में बसे गांवों पर नजर रखने के लिए पुलिस टीम रहेंगी। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि सभी पुलिस कर्मियों को सैनिटाइजर व मास्कों का वितरण किया गया है। चुनाव के साथ-साथ कोरोना के प्रति भी सावधान रहने के लिए कहा गया है। मतदान केंद्र व बूथों का भी जायजा लिया गया।

chat bot
आपका साथी