Amroha Panchayat Election 2021 : मतदान के दौरान दो पक्षों में चली गोली, पूर्व प्रधान घायल

Firing during voting अमरोहा में दूसरे चरण का चुनाव अमरोहा में खूनी हो गया। यहां मतदान के दौरान दो पक्षों में गोली चल गई। पूर्व प्रधान को गोली लगी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:32 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:32 AM (IST)
Amroha Panchayat Election 2021 : मतदान के दौरान दो पक्षों में चली गोली, पूर्व प्रधान घायल
पूर्व प्रधान गोली लगने से घायल, अस्‍पताल में भर्ती।

मुरादाबाद, जेएनएन। अमरोहा में दूसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है। इस दौरान दो पक्षों में व‍िवाद हो गया। मामला बढ़ने पर फायरिंग होने लगी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पूर्व प्रधान गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव आरकपुर की है। सोमवार को मतदान के दौरान यहां दो गुटों में पहले मारपीट हुई, इसके बाद में फायरिंग होने लगी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मतदान रुक गया। इस घटना में पूर्व प्रधान व प्रत्याशी कमल सिंह को गोली लगी है। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एडीएम विनय कुमार व एएसपी अजय प्रताप सिंह भी घटनास्थल पहुंचे तथा मामला शांत कराया। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। मतदान शुरु कराया जा रहा है। 

पुलिस जांच में जुटी 

व‍िवाद क‍िन वजहों से हुआ, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्‍वजनों और अन्‍य लोगों से जानकारी जुटा रही है। वहीं दूसरी ओर फायरिंग में घायल होने के बाद स्‍वजन बदहवास हैं। सूचना म‍िलने पर अस्‍पताल की ओर दौड़ पड़े। घर से लेकर अस्‍पताल तक पर‍िवार के लोग रोते-च‍िल्‍लात रहे। वहीं दूसरी ओर मामले को चुनावी रंज‍िश से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांक‍ि अभी पूरी तरह से स्थित‍ि साफ नहीं हो पाई है। पुलिस इस घटना में हर एंगल से जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी