Amroha Panchayat Election 2021 : बीडीसी प्रत्‍याशी कढ़ाई स‍िंबल का करती रहीं प्रचार, बैलेट पेपर में न‍िशान न‍िकला अंगूठी

Amroha Panchayat Election 2021 पंचायत चुनाव को लेकर अमरोहा में हो रहे मतदान में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बीडीसी प्रत्‍याशी ने मामले को स्‍थानीय प्रशासन से लेकर कोर्ट तक ले जाने की बात कही है। एक गलती से उनकी मेहनत पर पानी फ‍िर गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:05 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:05 AM (IST)
Amroha Panchayat Election 2021 : बीडीसी प्रत्‍याशी कढ़ाई स‍िंबल का करती रहीं प्रचार, बैलेट पेपर में न‍िशान न‍िकला अंगूठी
अमरोहा में अपना चुनाव न‍िशान द‍िखाती बीडीसी प्रत्‍याशी।

मुरादाबाद, जेएनएन। अमरोहा पंचायत चुनाव को लेकर हो रहे मतदान एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। इससे एक बीडीसी प्रत्‍याशी खफा है। अब उनकी पूरी मेहनत पर पानी फ‍िर चुका है। उन्‍होंने इस मामले को उच्‍च स्‍तर पर ले जाने की बात कही है। दरअसल वह अपने चुनाव क्षेत्र में कढ़ाई चुनाव न‍िशान का प्रचार कर रहीं थीं लेकिन बैलेट पेपर में उनके नाम के आगे अंगूठी न‍िशान दर्ज म‍िला।  

वाह रे निजाम, तेरा क्या कहना। अमरोहा के विकास खंड हसनपुर ग्राम पंचायत खरसोली के वार्ड 17 से बीडीसी प्रत्याशी सुनील देवी की पूरी मेहनत पर निर्वाचन कर्मचारियों की लापरवाही से पानी फ‍िर गया। उसे चुनाव निशान कढ़ाई दिया गया था। लेकिन, मतदान के ल‍िए पहुंचने पर पोलिंग पार्टी द्वारा बैलेट पेपर दिखाए गए तो उनका निशान अंगूठी निकला। चुनाव निशान बदला हुआ देखकर प्रत्याशी निराश हो गईं। प‍िछले 10 दिन से वह घर-घर जाकर मतदाताओं को अपना चुनाव चिन्ह कढ़ाई बता रही थी। पीड़ित प्रत्याशी ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी उमेश मिश्र से की है। सुनवाई न होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है।

ऐन वक्‍त पर ब‍िगड़ा खेल

बीडीसी प्रत्‍याशी ने चुनाव में अपनी दावेदारी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। चुनाव न‍िशान म‍िलने से पहले की वह अपने क्षेत्र में सक्रिय थी। रोजाना वह लोगों से म‍िल रहीं थी और चुनाव में अपने ल‍िए समर्थन मांग रहीं थीं। इसके बाद चुनाव न‍िशान म‍िलने के बाद उन्‍होंने जनसंपर्क तेज कर द‍िया था। सुबह और शाम दोनों क्षेत्र में घूमकर कढ़ाई न‍िशान का प्रचार कर रहीं थीं। लेकिन ऐन वक्‍त उनका सारा खेल ब‍िगड़ गया। बैलेट पेपर में चुनाव न‍िशान अलग देखकर वह चौंक गईं। प्रशासन की एक गलती से उनकी पूरी मेहनत बेकार हो गई। उनके कुछ समर्थकों ने भी इस पर आपत्ति जताई है। वहीं बीडीसी प्रत्‍याशी खुद इस मामले को लेकर बहुत नाराज हैं। वह मामले को उच्‍च स्‍तर पर ले जा ने की तैयारी कर रहीं हैं।

chat bot
आपका साथी