Road Accident : वाहन ने ई-रिक्शा में मारी टक्‍कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

मंडल के अमरोहा के गजरौला में हाईवे पर अज्ञात वाहन एक ई-रिक्शा सवार तीन लोगों को टक्‍कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:19 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:19 PM (IST)
Road Accident : वाहन ने ई-रिक्शा में मारी टक्‍कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया और दोनों को रेफर कर दिया।

मुरादाबाद, जेएनएन। मंडल के अमरोहा के गजरौला में हाईवे पर अज्ञात वाहन एक ई-रिक्शा सवार तीन लोगों को टक्‍कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। 

नगर के मुहल्ला नाईपुरा निवासी जयप्रकाश ई-रिक्शा चलाता है। रविवार की दोपहर वह मुहल्ले के रहने वाले 35 वर्षीय धर्मवीर पुत्र महेंद्र व जावेद पुत्र वाहिद के साथ ब्रजघाट दिशा की ओर से आ रहा था। हाईवे पर कोरल फैक्ट्री के सामने पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने टक्‍कर मार दी। हादसे में धर्मवीर की मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा चालक जयप्रकाश व जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया और दोनों को रेफर कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। जबकि दो घायल हुए हैं। हादसे के जिम्मेदार वाहन का पता लगाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें :-

मेरठ के पुलिस कर्मी की शर्मनाक हरकत, दुष्‍कर्म के बाद छात्रा से बोला-मुंह खोला तो अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा

Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में सपा ने घोषित क‍िए 31 प्रत्‍याशी, व‍िधायकों की जंग में वार्ड 23 फ्रीज, यहां देखें पूरी सूची

Moradabad Coronavirus News : कोरोना की दूसरी लहर में फ्रंट लाइन की भूमिका में नगर निगम, रात में भी हो रहा सैनिटाइजेशन

मुरादाबाद में आज और कल नहीं म‍िलेगी सीएनजी, पाइप लाइन की होगी मरम्‍मत, केवल इन जगहों पर रहेगी उपलब्‍ध

Panchayat Election 2021 : चाशनी में डूबा पंचायत चुनाव, गुलाब जामुन से भरे 100 कार्टन पकड़े, आए द‍िन सामने आ रहे मामले

chat bot
आपका साथी