Road Accident : वाहन ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
मंडल के अमरोहा के गजरौला में हाईवे पर अज्ञात वाहन एक ई-रिक्शा सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
मुरादाबाद, जेएनएन। मंडल के अमरोहा के गजरौला में हाईवे पर अज्ञात वाहन एक ई-रिक्शा सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
नगर के मुहल्ला नाईपुरा निवासी जयप्रकाश ई-रिक्शा चलाता है। रविवार की दोपहर वह मुहल्ले के रहने वाले 35 वर्षीय धर्मवीर पुत्र महेंद्र व जावेद पुत्र वाहिद के साथ ब्रजघाट दिशा की ओर से आ रहा था। हाईवे पर कोरल फैक्ट्री के सामने पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में धर्मवीर की मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा चालक जयप्रकाश व जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया और दोनों को रेफर कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। जबकि दो घायल हुए हैं। हादसे के जिम्मेदार वाहन का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें :-