Amroha coronavirus news update : मंत्री के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार, समर्थकों में हलचल

Amroha coronavirus news update कैबिनेट मंत्री के समर्थकों में इन दिनों हलचल मची हुई है। सभी खुद के लिए फिक्रमंद नजर आ रहे हैं। कुछ के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 09:50 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 01:40 PM (IST)
Amroha coronavirus news update : मंत्री के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार, समर्थकों में हलचल
Amroha coronavirus news update : मंत्री के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार, समर्थकों में हलचल

अमरोहा। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके समर्थकों में हलचल मच गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके संपर्क में आए लोगों की सूचना मांगी गई है। पांच समर्थकों के नमूने जांच के लिए भेज भी दिए गए हैं। शनिवार को सूबे के एक कैबिनेट मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पूर्व वह जनपद में रहकर लोगों से भी मिले थे। कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। हालांकि उन्हें यहां से गए हुए कई दिन बीत चुके हैं। इसके बाद भी उनके समर्थकों में हलचल मच गई।

रविवार को पांच समर्थकों ने सीएचसी पहुंचकर कोरोना जांच के लिए अपने नमूने दे दिए हैं। बाकी कौन-कौन लोग उनसे मिले। उनकी सूचना भी तैयार की जा रही है। मंत्री की फैक्ट्री के प्रबंधन से जुड़े लोगों की भी जांच कराई जाएगी। चूंकि मंत्री फैक्ट्री में ही रूके हुए थे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कैबिनेट मंत्री के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है। पांच लोगों के नमूने भी जांच के लिए भेज दिए गए हैं। बाकी 25- 30 लोगों के नमूने जांच के लिए और भेजे जाएंगे।

कोरोना का मात देकर लौटा इलेक्ट्रिकल मिस्त्री

मंडी धनौरा में छह दिन में ही कोरोना को मात देकर इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री घर वापस लौट आया। स्वास्थ्य विभाग ने अब एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटाइन किया है। उधर दूसरी तरफ 80 लोगों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला के को भेजे गए हैं। बता दें कि छह जुलाई को आई रिपोर्ट में शहर निवासी इलेक्ट्रिकल मिस्त्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसे स्वास्थ विभाग ने वेंकटेश्वर रजबपुर में आइसोलेट कराया था। 11 जुलाई की शाम को उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर स्वास्थ विभाग ने उसे प्रशस्ति पत्र देकर घर वापस भेज दिया है। अब उसे एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटाइन कराया गया है। उधर स्वास्थ विभाग ने शहर से 80 लोगों के नमूने जांच के लिए लिए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमर कुमार ने बताया कि निहाल कोराना को मात देकर घर वापस लौट आया है। वहीं शहर से 80 लोगों के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी