Accident : स‍िलेंडर में लीकेज से चाय के खोखे में लगी आग, ज‍िंंदा जल गया दुकानदार

मुरादाबाद मंडल के अमरोहा में चाय का खोखा लगाकर पर‍िवार का पालन-पोषण करने वाले एक दुकानदार की जलकर मौत हो गई। हादसा स‍िलेंडर में लीकेज की वजह से हुआ। घटना के बाद से पर‍िवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 02:35 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 02:35 PM (IST)
Accident : स‍िलेंडर में लीकेज से चाय के खोखे में लगी आग, ज‍िंंदा जल गया दुकानदार
उपजिलाधिकारी ने भी मौका मुआयना किया है।

मुरादाबाद, जेएनएन। मंडल के अमरोहा ज‍िले के बछरायूं में सिलेंडर में अचानक लगी आग से चाय के खोखे समेत संचालक भी ज़िंदा जल गया। हादसे के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बिना मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। उपजिलाधिकारी ने भी मौका मुआयना किया है।

घटना थाना क्षेत्र के गांव बिसावली की है। यहां छुट्टन सिंह पुत्र पुन्नी का परिवार रहता है। वह एक मंदिर के निकट चाय का खोखा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार सुबह करीब चार बजे वह अपने खोखे पर पहुंचा। यहां उसका गैस का सिलेंडर लीक हो रहा था। साफ सफाई कर जैसे ही उसने माचिस जलाई उसके खोखे में आग लग गई। वह भी हादसे की चपेट में आ गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। खोखा भी जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर स्वजनों में चीत्कार मच गया। स्वजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं उप जिलाधिकारी मांगेराम चौहान ने मौका मुआयना किया है। उधर पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है। 

यह भी पढ़ें :-

Panchayat Election 2021 : सीट आरक्ष‍ित हुई तो बेटे के ल‍िए तलाशने लगे बहू, नहीं म‍िली तो खुद प‍िछड़ी जात‍ि की मह‍िला से कर ल‍िया न‍िकाह

MJP Ruhelkhand University : सीट लॉक कराने से वंच‍ित रह गए स्नातक और परास्नातक के पंजीकृत छात्रों को एक और मौका, जल्‍द उठाएं लाभ

Moradabad Coronavirus News : टीबी और अस्‍थमा के मरीज बरतें सावधानी, संक्रम‍ित होने पर बढ़ेगी परेशानी, इस तरह करें बचाव

Panchayat Election 2021 : खानदान और जाति के फेर में फंसे हैं मुरादाबाद के मतदाता, व‍िकास नहीं है मुद्दा

chat bot
आपका साथी