बढ़ी जिम्मेदारियों के बीच नए हॉटस्पॉट बढ़ा रहे पुलिस की टेंशन

बढ़ी जिम्मेदारियों के बीच नए हॉटस्पॉट बढ़ा रहे पुलिस की टेंशन।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 02:58 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 02:58 AM (IST)
बढ़ी जिम्मेदारियों के बीच नए हॉटस्पॉट बढ़ा रहे पुलिस की टेंशन
बढ़ी जिम्मेदारियों के बीच नए हॉटस्पॉट बढ़ा रहे पुलिस की टेंशन

मुरादाबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण आशका के चलते जिले में 28 हॉटस्पॉट बन गए हैं। लॉकडाउन में ढिलाई के बाद से इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक ओर हॉटस्पॉट बढ़े तो दूसरी ओर शासन-प्रशासन ने अब बाजार खोलने के आदेश दे दिए। ऐसे में सारी व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिसकíमयों की ड्यूटी कोविड हॉस्पिटल, क्वारंटाइन सेंटर, शेल्टर होम और अस्थाई जेल पर भी चल रही है।

जिले में 63 चेकपोस्ट बैरियर पर भी पुलिसकर्मी तीन शिफ्ट में नियमित ड्यूटी दे रहे हैं। सूत्रों की माने तो नए-नए हॉटस्पॉट बढ़ने के साथ ही पुलिसकíमयों की टेंशन भी बढ़ गई है। थानों के पास अब इतना पुलिस बल नहीं बचा है कि हॉटस्पॉट, पिकेट और अन्य स्थानों पर एक साथ ड्यूटी कराई जा सके। ऐसे में बाजार खुलने के बाद वहा भी सुरक्षा व्यवस्था कराना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मजबूरी में सिपाहियों से 8 घटे की बजाए 12 से 16 घटे तक ड्यूटी ली जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि हॉटस्पॉट बढ़ने पर कुछ चुनौती बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त पुलिस बल है। किसी भी प्रकार से सुरक्षा में कमी नहीं होने दी जाएगी। ये हैं हॉटस्पॉट

मझोला थाने में इस्लामनगर, कंजीवाली मिलक, मानसरोवर कालोनी, सूर्यनगर और काशीराम नगर और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हिमगिरी, आदर्श कालोनी, नयागाव हरथला, टीडीआई सिटी और जिलापंचायत कालोनी। इसके अलावा गलशहीद, लालबाग, बरवलान, नवाबपुरा, बारादी, मकबरा और फीलखाना मोहल्ला शहर के हॉटस्पॉट हैं। बिलारी का गाव अहरौला मल्लपुर सिंधारी व पीपल चक, काठ के चार गाव काजीखेड़ा, गोपालपुर, फकीरपुरा व पैगम्बरपुर और भोजपुर का गाव वाजिदपुर और धर्मपुर आगा, छजलैट का गाव छज्जूपुरा और ठाकुरद्वारा का गाव बाहपुर और गोपाीवाला भी हॉटस्पॉट हैं।

chat bot
आपका साथी