मुरादाबाद में हड़ताल पर एंबुलेंस कर्मचारी, मरीजों की बड़ी दुश्वारी, केवल पांच एंबुलेंस से दी जा रही सेवा

कोरोना काल में अपनी जिंदगी दांव पर लगाने वाले कर्मचारियों को ठेका लेने वाली कंपनी समायोजित करने को तैयार नहीं है। इसको लेकर जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108-102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 01:29 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 01:29 PM (IST)
मुरादाबाद में हड़ताल पर एंबुलेंस कर्मचारी, मरीजों की बड़ी दुश्वारी, केवल पांच एंबुलेंस से दी जा रही सेवा
इमरजेंसी के लिए सिर्फ पांच एंबुलेंस, चालकों के दिए मोबाइल नंबर।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। कोरोना काल में अपनी जिंदगी दांव पर लगाने वाले कर्मचारियों को ठेका लेने वाली कंपनी समायोजित करने को तैयार नहीं है। इसको लेकर जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108-102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार की सुबह से एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इमरजेंसी के लिए जिले में सिर्फ पांच एंबुलेंस संचालित की गईं हैं। इसमें कांठ, मूंढापांडे, डिलारी, कुंदरकी, जिला अस्पताल में 108 वाली एंबुलेंस के चालकों के नंबर डाक्टर और सीएमओ कार्यालय को गंभीर मरीजों के लिए दिए गए हैं।

जिले में 108 की 30 एंबुलेंस और 102 की 24 एंबुलेंस और तीन एएलएस एंबुलेंस हैं। इन एंबुलेंस पर करीब 256 कर्मचारी मुरादाबाद में हैं। प्रदेशभर के संगठन पदाधिकारी लखनऊ मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बाकी पायलट और ईएमटी जिले पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पाकबड़ा जीरो प्वाइंट पर जुटे कर्मचारी सुबह से नारेबाजी करने के साथ ही वहीं जमे हैं। कतार से एंबुलेंस लगा दी गई हैं। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि मांगे नहीं मानी गई तो पांच एंबुलेंस के भी पहिए जाम कर दिए जाएंगे। बताया गया कि जिले में तीन एएलएस एंबुलेंस के 16 कर्मचारियों की नौकरी दांव पर लगी है। एएएलएस का ठेका नई कंपनी को होने की वजह से उन्हें समायोजित नहीं किया जा रहा है। कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान कोरोना वारियर के तौर पर बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारियों को नजर अंदाज किया जा रहा है। अनुभवी कर्मचारियों को समायोजित किया जाए। हरवेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, आकाश कुमार, राजवीर सिंह, रिजवान आलम समेत तमाम कर्मचारी हड़ताल पर हैं। 

बाल कल्याण समिति में बिलासपुर की रजनी का चयन : रामपुर में नई बाल कल्याण समिति का गठन हुआ है। इस समिति में बिलासपुर के पंजाबी कालोनी की रजनी शर्मा पत्नी सुनील शर्मा एडवोकेट का भी चयन किया गया है। सुनील शर्मा पहले स्वयं भी बाल कल्याण समिति में सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में महिला थाने की परिवार कल्याण समिति में भी शामिल हैं। बिलासपुर के ग्राम धावनी निवासी सेवानिवृत्त सीओ अय्यूब हसन को अध्यक्ष बनाया गया है। वह वर्तमान में पीलीभीत में फोरम में भी हैं। इसके अलावा पीलीभीत के नवाबगंज की अंजुम आरा पत्नी तैयब अली एडवोकेट को भी सदस्य बनाया है। समिति को प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्राप्त होंगी।

chat bot
आपका साथी