CISCE, ISC & ICSE Result 2021 : बिना परीक्षा के म‍िले अच्‍छे अंक, अमन चीमा व अनुनय चंद्रा 12वीं और पुनीत 10वीं में जिला टापर

आइसीएसई (10) व आइएससी(12) का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया। अबकी बार कोरोना संक्रमण के चलते बिना परीक्षा के 10वीं व 12वीं की पिछली कक्षाओं व अर्धवार्षिक प्री बोर्ड के आंतरिक मूल्यांकन के आधार परिणाम घोषित किया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:51 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:51 AM (IST)
CISCE, ISC & ICSE Result 2021 : बिना परीक्षा के म‍िले अच्‍छे अंक, अमन चीमा व अनुनय चंद्रा 12वीं और पुनीत 10वीं में जिला टापर
स्प्रिंगफील्ड कालेज के अमन व अनुनय ने 12वीं में हासिल किए 99.75 फीसद अंक।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। आइसीएसई (10) व आइएससी(12) का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया। अबकी बार कोरोना संक्रमण के चलते बिना परीक्षा के 10वीं व 12वीं की पिछली कक्षाओं व अर्धवार्षिक, प्री बोर्ड के आंतरिक मूल्यांकन के आधार परिणाम घोषित किया है। इसमें हर साल की तरह स्कूलों ने अपने स्कूलों के टापर निकाले हैं। आनलाइन पढ़ाई करके आंतरिक परीक्षाओं के बल पर किला फतेह किया है। जिसमें स्प्रिंगफील्डस कालेज में आइएससी(12) के अमन चीमा व अनुनय चंद्रा ने बराबर-बराबर 97.75 फीसद अंकों से जिला टाप किया है।

अमन चीमा दसवीं में भी टापर रहे थे। दोनों ही छात्र अपने अंकों से संतुष्ट हैं। कालेज प्रशासन ने भी टापर के साथ सभी छात्रों के अंकों पर संतुष्टि जताई है। अमन चीमा ने फिजिक्स, कम्प्यूटर साइंस व फिजिकल एजुकेशन में 100 में 100 अंक पाए हैं जबकि अंग्रेजी में 99 और गणित में 98 केमेस्ट्री में 93 अंक आए हैं। अनुनय चंद्रा के फिजीक्स, कम्प्यूटर साइंस और फिजिकल एजुकेशन में 100 में 100 अंक आए हैं। जबकि गणित में 97 और केमेस्ट्री में 93 अंक प्राप्त किए हैं। स्प्रिंगफील्डस कालेज में पिछले साल 12वीं में 97 फीसद पर टापर था लेकिन, अबकी बार आनलाइन पढ़ाई के आधार पर जो आंतरिक परीक्षाओं में अंक मिले उसमें पिछले साल से भी अधिक अच्छा परिणाम दिया है। स्प्रिंगफील्ड ने जिले के टाप थ्री स्थान पर भी कब्जा किया है। प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर जिले में स्प्रिंग फील्डस कालेज ही छाया है। आइसीएसई (10) में टाइनी टाटस कालेज ने इस बार बाजी मारी है। इस स्कूल के पुनीत शर्मा ने अबकी बार 97.6 फीसद अंकों के साथ जिला टाप किया है। पुनीत शर्मा ने गणित व फिजिक्स में 100 में 100 अंक और हिंदी में 99 अंक प्राप्त किए हैं। कई सालाें से विल्सोनिया कालेज 10वीं में टाप कर रहा था लेकिन, अबकी बार आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर मिले अंकों में टाइनी टाट्स कालेज आगे रहा। विल्सोनिया कालेज जिले में दसवीं के परिणाम में दूसरे स्थान पर रहा। इस स्कूल ने पिछले साल करीब 97 फीसद पर दसवीं में टाप किया था।

स्प्रिंगफील्डस कालेज के जिला टापर अमन चीमा के अंक

कक्षा 12                अंक

फिजिक्स                100

कम्प्यूटर साइंस         100

फिजिकल एजुकेशन    100

अंग्रेजी                        99

गणित                        98

केमेस्ट्री                       93

स्प्रिंगफील्डस कालेज के जिला टापर अनुनय चंद्रा के अंक

कक्षा 12                  अंक

फिजिक्स                 100

कम्प्यूटर साइंस         100

फिजिकल साइंस          100

अंग्रेजी                         99

गणित                         97

केमेस्ट्री                         93

टाइनी टाटस के पुनीत शर्मा के अंक

कक्षा 10                 अंक

गणित                   100

साइंस                    100

हिंदी                       100

chat bot
आपका साथी