Panchayat Chunav : मुरादाबाद में पंचायत चुनाव के चलते सैनी सभा की सभी ईकाइयां भंग

Panchayat Chunav पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला सैनी सभा की सभी कार्यकारिणी को भंग किया गया है। पंचायत चुनाव के बाद सभी कार्यकारिणी का गठन फिर से किया जाएगा। इंटरनेट मीडिया पर भी पद का का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 01:36 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 01:36 PM (IST)
Panchayat Chunav :  मुरादाबाद में पंचायत चुनाव के चलते सैनी सभा की सभी ईकाइयां भंग
सभी ईकाइयां भंग होने के बाद सैनी सभा के लेटर पैड का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। Panchayat Chunav : जिला सैनी सभा की सरंक्षक मंडल की बैठक हुई। इसमें जिला सैनी सभा की सभी कार्यकारिणी, पदाधिकारी, महानगर पदाधिकारी पद को भंग करने का निर्णय लिया गया। सभी ईकाइयां भंग होने के बाद सैनी सभा के लेटर पैड का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इंटरनेट मीडिया पर भी पद का का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सीपी सैनी ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला सैनी सभा की सभी कार्यकारिणी को भंग किया गया है। पंचायत चुनाव के बाद सभी कार्यकारिणी का गठन फिर से किया जाएगा। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष करन सिंह सैनी, बीपी सिंह सैनी, महेंद्र सिंह सैनी, लाखन सैनी, जयपाल सैनी, किशन लाल सैनी, हुकुम सिंह सैनी मौजूद रहे। अध्यक्षता सीपी सिंह सैनी ने की। 

भूख हड़ताल के समर्थन में चलाया संपर्क अभियान 

मुरादाबाद। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की ओर से 16 जनवरी को प्रस्तावित एक दिवसीय भूख हड़ताल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को संपर्क अभियान चलाया गया। पूर्व शिक्षक विधायक सुभाष चंद्र शर्मा के नेतृत्व में चले इस अभियान में पदाधिकारियों ने शिक्षक हित में जिला विद्यालय कार्यालय पहुंचने की अपील की। जिला मंत्री राजीव कुमार पाठक ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, डीए के भुगतान व वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को मानदेय संबंधी मांग को लेकर डीआइओएस को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान मंडलीय अध्यक्ष रविदत्त शर्मा, धमेंद्र वंश, राजीव कुमार पाठक, ग्रंथ सिंह, गुलजारी सिंह, देवेंद्र सिंह व अन्य अध्यापक मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी