Ahoi Ashtami 2021 : आज अहोई अष्टमी पर है विशेष योग, माताओं को व्रत का म‍िलेगा कई गुना लाभ

Ahoi Ashtami 2021माताओं को शगुन में देने के लिए साड़ी भी खरीदीं। अहोई अष्टमी की शुरुआत सूर्योदय से पहले होगी। इस दिन माताएं संतान की उन्नति सुख-समृद्धि और लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। तारों को अर्घ्य देकर इस व्रत का पारण क‍िया जाएगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:57 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 09:57 AM (IST)
Ahoi Ashtami 2021 : आज अहोई अष्टमी पर है विशेष योग, माताओं को व्रत का म‍िलेगा कई गुना लाभ
पूजा मुहूर्त शाम पांच बजकर 40 मिनट से रात आठ बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता Ahoi Ashtami 2021 : आज अहोई अष्टमी का पर्व है। इसकी तैयारियों में माताएं जुटी रहीं। बाजार से अहाेई के दानों की खरीदारी से लेकर अहोई माता के चित्र की खरीदारी हुई। माताओं को शगुन में देने के लिए साड़ी भी खरीदीं। अहोई अष्टमी की शुरुआत सूर्योदय से पहले हो चुकी है। आज  माताएं संतान की उन्नति, सुख-समृद्धि और लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रख रहीं हैं। शाम को तारों को अर्घ्य देकर इस व्रत का पारण करेंगी।

इस बार अहोई अष्टमी की पूजा पर गुरु-पुष्य योग बन रहा है। यह योग पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।28 अक्टूबर को अष्टमी तिथि 12 बजकर 51 मिनट पर लगेगी। इस दिन गुरु-पुष्य योग बन रहा है, जो पूजा और शुभ कार्यों के लिए शुभ फलदायी होता है। अहोई अष्टमी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 40 मिनट से रात 8 बजकर 50 मिनट तक है। अहोई माता की पूजा करने से मां पार्वती अपने पुत्रों की तरह आपके बच्चों की भी रक्षा करती हैं। इस व्रत में शाम को तारों को अर्घ्य दिया जाता है और इसके बाद ही व्रत पूरा होता है। इस साल अहोई अष्टमी पर दो विशेष योग बन रहे हैं। इसे अत्यधिक शुभ माना जा रहा है। इसमें सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और गुरु पुष्य योग एक साथ बन रहे हैं। इन योगों में पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा माना जाता है। गुरुवार को गुरु पुष्य नक्षत्र योग होने से अत्यधिक लाभ मिलता है। ऐसे में इस बार अहोई व्रत करने वाली माताओं को कई गुणा ज्यादा फल मिलेगा। पर्व को लेकर मह‍िलाओं में उत्‍साह है।

रोटरी ग्रेट दीपावली उत्सव में किया धमाल : रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट की ओर से दीपावली उत्सव दिल्ली रोड स्थित होटल में किया गया। कार्यक्रम में कुशाग्र नौन्याल, शिविका रस्तोगी ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। आयुष्मान बंसल द्वारा स्वरचित कविता का वाचन किया गया। कपल गेम्स, मटका गेम्स, हाउजी आदि का क्लब सदस्यों ने लुत्फ उठाया। मिसेज मुरादाबाद प्रतियोगिता में पिंकी महाजन विजेता, रनरअप रिया रस्तोगी को सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष डा. गोविंद राज नौन्याल ने पंचदिवसीय दीपावली पर्व की महत्ता बताई। क्लब अध्यक्ष अमित रस्तोगी, सचिव प्रदीप रस्तोगी ने आभार जताया। संयोजन, संचालन पीयूष रस्तोगी, अंशु रस्तोगी ने किया। मनोज रस्तोगी द्वारा संयोजन क‍िया गया। इसमें अनिल शर्मा, नीरू रस्तोगी, राकेश रस्तोगी, डा. महाजन, रितु रस्तोगी, विजय अरोरा, सुदेश आर्या, पुनीत बंसल, आदेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रविंद्रग अग्रवाल, पुनीत रस्तोगी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी