डीएम के आदेश के बाद मुरादाबाद में दाल के स्‍टॉक की न‍िगरानी शुरू, अब नहीं बढ़ने पाएगी कीमत

दाल की कीमत पर नियंत्रण करने व कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने निगरानी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के आदेश बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने टीम के साथ व्यापारियों के गोदाम की जांच की। दाल के स्टाक को आनलाइन करने के आदेश द‍िए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:33 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:33 AM (IST)
डीएम के आदेश के बाद मुरादाबाद में दाल के स्‍टॉक की न‍िगरानी शुरू, अब नहीं बढ़ने पाएगी कीमत
जिलाधिकारी के आदेश पर व्यापारियों का गोदाम की जांच।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। दाल की कीमत पर नियंत्रण करने व कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने निगरानी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के आदेश बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने टीम के साथ व्यापारियों के गोदाम की जांच की। दाल के स्टाक को आनलाइन करने के आदेश द‍िए हैं। 

लगातार कीमत बढ़ने के जनता परेशान है। लगातार दाल की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है। इससे लगता है कि आने वाले समय में आम लोगों से दाल दूर हो जाएगा। बढ़ती कीमत के बीच कुछ व्‍यापार‍ियों ने दाल का स्टाक करना शुरू कर दिया है। इससे दाल की किल्लत उत्पन्न हो सकती है और उसकी कालाबाजारी शुरू हो जाएगी। प्रदेश सरकार ने दाल की कीमत पर कंट्रोल करने का प्रयास किया और सरकारी तंत्र को निगरानी करने के आदेश द‍िए। जिलाधिकारी के आदेश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने टीम के साथ शहर के बड़े दाल के व्यापारियों के गोदाम की जांच करनी शुरू कर दी है। जिला पूर्ति अधिकारी ने दाल के कई व्यापारियों के गोदाम की जांच की। किसी भी व्यापारी के स्टाक में मानक के अधिक दाल स्टाक नहीं था। जांच में पाया कि किसी भी व्यापारी ने दाल का स्टाक आनलाइन नहीं कर रखा था। व्यापारियों को सरकार के नियम की जानकारी दी और कहा कि स्टाक में जितने दाल है, उसे आनलाइन करें, जिससे जनता और सरकारी अधिकारियों को दाल के स्टाक की जानकारी मिल सके।

जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि किसी व्यापारी के गोदाम में मानक से अधिक दाल का स्टाक नहीं पाया गया है। जांच के दौरान सभी व्यापारियों से दाल स्टाक आनलाइन कर दिया है। इस व्यवस्था के बाद दाल की कीमत नहीं बढ़ पाएगी। बता दें क‍ि इधर काफी द‍िनों से दाल को लेकर कुछ अफवाहें भी उड़ाई जा रहीं थीं। इसमें दाल की कीमत में इजाफा और आगामी समय में क‍िल्‍लत होने की बात कही जा रही थी। कुछ व्‍यापारी इस मौके का फायदा उठाने की जुगत में  लग गए थे। 

chat bot
आपका साथी