ग्राम प्रधानों के शपथ के बाद मुरादाबाद में गांवों के व‍िकास में आएगी तेजी, अभी त‍िथ‍ि तय नहीं

10 मई के बाद किसी भी दिन प्रधानों की शपथ हो सकती है। इसके बाद सभी को बस्ता मिल जाएगा। बस्ता मिलते ही ग्राम पंचायतों के विकास की रफ्तार बढ़ेगी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की शपथ ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद होगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 04:07 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 04:07 PM (IST)
ग्राम प्रधानों के शपथ के बाद मुरादाबाद में गांवों के व‍िकास में आएगी तेजी, अभी त‍िथ‍ि तय नहीं
10 मई के बाद शपथ होते ही प्रधानों को मिलेगा बस्ता

मुरादाबाद, जेएनएन। 10 मई के बाद किसी भी दिन प्रधानों की शपथ हो सकती है। इसके बाद सभी को बस्ता मिल जाएगा। बस्ता मिलते ही ग्राम पंचायतों के विकास की रफ्तार बढ़ेगी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की शपथ ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद होगी। इसके बाद ब्लाकों में आने की वाली धनराशि से होने वाले विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।

जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। लेकिन, जीतने वालों में से अभी तक किसी की शपथ नहीं हुई है। ग्राम प्रधानों की शपथ जिला स्तरीय अधिकारियों को करानी है। ब्लाकवार शपथ ग्रहण होगा। ग्राम पंचायत सदस्यों की शपथ खंड विकास अधिकारी कराएंगे। लेकिन, नौ मई को उपचुनाव होना है। 10 मई तक लाकडाउन लगा है। ऐसे में शपथ ग्रहण के लिए अभी कोई तिथि घोषित नहीं हुई है। लाकडाउन के बाद ग्राम प्रधानों की शपथ होते ही उन्हें बस्ते मिल जाएंगे। ग्राम निधि के खातों की चाबी के तौर पर प्रधानों को भुगतान का अधिकार मिलेगा। लेकिन, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की शपथ ब्लाक प्रमुखों के चुनाव के बाद होगी। उनकी शपथ ब्लाक प्रमुख द्वारा ही कराई जाती है। ब्लाक प्रमुखों को उपजिलाधिकारी शपथ दिलाते हैं। इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष को जिलाधिकारी द्वारा शपथ दिलाई जाती है। जिला पंचायत सदस्यों को इसके बाद अध्यक्ष ही शपथ दिलाते हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शपथ होते ही ग्राम प्रधानों के हाथों में ग्राम पंचायतों के विकास की बागडोर आ जाएगी। इसके बाद ग्राम पंचायतों में नए प्रधान काम कराने लगेंगे। किसी को भी विकास कार्यों में गोलमाल नहीं करने दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी