भाजपा की बैठक के बाद बाप-बेटे ने मिलकर की फायरिग, तीन घायल

जागरण संवाददातामुरादाबाद कांठ थाना क्षेत्र में भाजपा की बैठक के बाद दो पक्ष आपस में भिड़

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 12:15 AM (IST)
भाजपा की बैठक के बाद बाप-बेटे ने मिलकर की फायरिग, तीन घायल
भाजपा की बैठक के बाद बाप-बेटे ने मिलकर की फायरिग, तीन घायल

जागरण संवाददाता,मुरादाबाद : कांठ थाना क्षेत्र में भाजपा की बैठक के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिग कर दी, जिसके बाद एक युवक के पेट में गोली लग गई, जबकि दो युवक मामूली रूप से घायल हो गए। स्वजन ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल युवक को कांठ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रविवार को कांठ थाना क्षेत्र के गांव मझरा मिश्रीपुर में भाजपा नेताओं की बैठक का आयोजन किया था। करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद भाजपा नेता वापस चले गए थे। बैठक के बाद कुछ लोगों में किसी बात को लेकर आपस में बहस होने लगी। आपसी बातचीत को सुनने के लिए गांव के रजनीश, शिवकुमार व अर्जुन कुमार आ गए। बहस के दौरान ही नन्हें सिंह उनके बेटे पुष्पेंद्र व संजीव उर्फ बिटू अचानक शिवकुमार के साथ बहस करने लगे। आरोप है कि इसके बाद गुस्से में आए पुष्पेंद्र तमंचे से शिवकुमार पर फायर झोंक दिया। उसे बचाने आए अर्जुन और रजनीश पर भी फायरिग कर दी। जिससे घटना में गोली लगने से रजनीश, शिवकुमार, अर्जुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना को अंजाम देकर नन्हें सिंह, पुष्पेंद्र और संजीव उर्फ बिटू मौके से तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलते ही सीओ महेशचंद्र गौतम, थाना प्रभारी एसपी सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भेजा गया। घायल शिवकुमार के पिता हरपाल सिंह की तहरीर तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई। कांठ सीओ ने बताया कि मौके पर स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक गोली क्यों चलाई गई,इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गई है।

chat bot
आपका साथी