ट्राईसाइकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

विकास भवन परिसर में विश्व दिव्यांग दिवस दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं सहायक उपकरण वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधान परिषद सदस्य डा. जयपाल सिंह व्यस्त डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीतिवान निगम ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल व्हील चेयर बैसाखी एवं कान की मशीन का वितरण किया। जनपद के पात्र दिव्यांगजन को कृत्रिम सहायक उपकरण योजना के तहत 50 ट्राईसाइकिल छह व्हील चेयर चार कान मशीन एवं 15 जोड़ी बैसाखियों का वितरण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 01:43 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 01:43 AM (IST)
ट्राईसाइकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे
ट्राईसाइकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

मुरादाबाद, जेएनएन: विधान परिषद सदस्य जयपाल सिंह व्यस्त के साथ अधिकारियों ने शुक्रवार को विकास भवन परिसर में 50 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरित कीं। ट्राईसाइकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान डीएम ने दिव्यांगों से राशन कार्ड के विषय में जानकारी की। पता लगा कि तीन दिव्यांगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं। डीएम ने तीनों के राशनकार्ड तुरंत बनवाने के लिए आदेश दिए।

शुक्रवार को विकास भवन परिसर में विश्व दिव्यांग दिवस दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं सहायक उपकरण वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधान परिषद सदस्य डा. जयपाल सिंह व्यस्त, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीतिवान निगम ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी एवं कान की मशीन का वितरण किया। जनपद के पात्र दिव्यांगजन को कृत्रिम सहायक उपकरण योजना के तहत 50 ट्राईसाइकिल, छह व्हील चेयर, चार कान मशीन एवं 15 जोड़ी बैसाखियों का वितरण किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इससे पूर्व में जनपद के विभिन्न विकास खंडों में 250 ट्राइसाइकिल, 20 व्हील चेयर, 25 जोड़े बैसाखी एवं चार कान की मशीन का वितरण किया जा चुका है। कार्यक्रम में एमएलसी ने दिव्यांगजनों से कहा कि आप खुद को किसी से कमजोर न समझें। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आपको मिल रहा है। किसी को कोई दिक्कत हो तो अधिकारियों को बताएं। डीएम ने सभी को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चला रही है, जो दिव्यांग काम करना चाहते हैं, उन्हें कम ब्याज पर ऋण देने की सुविधा भी है। समाज कल्याण विभाग भी उनकी मदद कर रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी, जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेश कुमार चौहान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीतिवान निगम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी