चित्रकूट की घटना के बाद मुरादाबाद ज‍िला जेल में बढ़ाई गई सतर्कता, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

चित्रकूट जेल में हुई गैंगवार प्रदेश की सभी जेलों की सुरक्षा में सवाल खड़ा हो गया है। शुक्रवार को चित्रकूट जेल में हुई इस घटना के बाद मुरादाबाद जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण किया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:05 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 11:09 AM (IST)
चित्रकूट की घटना के बाद मुरादाबाद ज‍िला जेल में बढ़ाई गई सतर्कता, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
जेल अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण किया।

मुरादाबाद। चित्रकूट जेल में हुई गैंगवार से प्रदेश की सभी जेलों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। शुक्रवार को चित्रकूट जेल में हुई इस घटना के बाद मुरादाबाद जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण किया।

अफसरों ने बैरकों की खंगालने के साथ ही बाहरी दीवारों में लगे तीस सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। कारागार की बैरकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि चित्रकूट की घटना के बाद कारागार में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बैरकों के साथ ही प्रत्येक बंदी की निगरानी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी