रामपुर में निकाह के एक महीने बाद ही महिला को दिया तीन तलाक, जानिये आखिर ऐसा क्या हुआ

Triple Talaq News उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में महिला को उसके पति ने निकाह के एक महीने बाद ही तीन तलाक दे दिया। महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने मांग पूरी न करने पर पति द्वारा तीन तलाक देने का आरोप लगाया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:30 AM (IST)
रामपुर में निकाह के एक महीने बाद ही महिला को दिया तीन तलाक, जानिये आखिर ऐसा क्या हुआ
महिला ने कोतवाली में पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Triple Talaq News :  उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में महिला को उसके पति ने निकाह के एक महीने बाद ही तीन तलाक दे दिया। महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मांग पूरी न करने पर पति द्वारा तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने कोतवाली में पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने तीन तलाक कानून बनाया। कानून बन जाने के बाद देशभर में तीन तलाक के मामलों की संख्या में कमी भी आई। नगर कोतवाली में शुक्रवार को एक तीन तलाक पीड़ित महिला पहुंची। कोतवाली क्षेत्र के खाता कलां निवासी नादिया ने पुलिस को बताया कि उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे लात घूंसों और डंडों से बुरी तरह मारा-पीटा। पति ने तीन तलाक देकर उसे घायलवस्था में घर से निकाल दिया। पुलिस को दी तहरीर में उसने कहा है कि उसका निकाह 21 सितंबर को खाता कला निवासी अजीम से हुआ था। निकाह के समय उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर उसे ससुराल विदा किया था।

शादी के कुछ दिनों बाद पति और ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक, दो लाख रुपये नकद और जेवर की मांग करने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की जाती। आरोप लगाया कि आठ अक्टूबर की शाम सात बजे उसके पति अजीम, ससुर इरशाद, सास नजमा, जेठ इमरान और ननद अनम ने दहेज न लाने को लेकर उसे गालियां देना शुरू कर दीं। उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे लात, घूंसों और डंडों से बुरी तरह मारा-पीटा। पति ने उसे तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी