मुरादाबाद में क‍िशोरी से दुष्‍कर्म मामले में कार्रवाई, आरोपित और पीड़िता की सहेली को भेजा जेल

झांसा देकर किशोरी को बंधक बनाने और उससे दुष्कर्म करने के दोनों आरोपित जेल भेज दिए गए। उधर मेरठ में पीड़िता का उपचार जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सहेली ने क‍िशोरी को बुलाकर उसे कमरे में बंद कर द‍िया था।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 09:50 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 09:50 AM (IST)
मुरादाबाद में क‍िशोरी से दुष्‍कर्म मामले में कार्रवाई, आरोपित और पीड़िता की सहेली को भेजा जेल
पीडि़ता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मुरादाबाद। झांसा देकर किशोरी को बंधक बनाने और उससे दुष्कर्म करने के दोनों आरोपित जेल भेज दिए गए। उधर मेरठ में पीड़िता का उपचार जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को उसकी सहेली ने शुक्रवार शाम चार बजे अपने घर बुलाया। इसके बाद उसका पड़ोसी सचिन भी पहुंचा। सहेली ने किशोरी व सचिन को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद सचिन ने किशोरी से दुष्कर्म किया। देर रात किशोरी की हालत बिगड़ने पर स्वजन को दुष्कर्म की घटना की जानकारी हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने किशोरी को मेरठ रेफर कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर सिविल लाइन पुलिस ने हरथला बाजार की रहने वाली पायल व सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद दोनों आरोपित जेल भेज दिए गए।

chat bot
आपका साथी