25 साल पुराने मामले में कार्रवाई, वारंट जारी होते ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के ज‍िलाध्‍यक्ष ने क‍िया सरेंडर

प्रसपा के जिलाध्यक्ष एक मामले में वांछित थे। जिसके चलते कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। जिस पर उन्होंने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। मामले में कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 04:44 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 04:44 PM (IST)
25 साल पुराने मामले में कार्रवाई, वारंट जारी होते ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के ज‍िलाध्‍यक्ष ने क‍िया सरेंडर
प्रसपा के जिलाध्यक्ष एक मामले में वांछित थे।

मुरादाबाद। प्रसपा के जिलाध्यक्ष एक मामले में वांछित थे। जिसके चलते कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। जिस पर उन्होंने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

रामपुर के ब‍िलासपुर के मुहल्ला भट्टी टोला निवासी मोहम्मद याकूब खां काफी समय से राजनीति में सक्रिय हैं। इस समय प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि जिलाध्यक्ष मोहम्मद याकूब खां किसी प्रशासनिक कर्मचारी से अभद्रता के मामले में वांछित चल रहे थे। करीब 25 साल पूर्व किसी मामले में उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। उसी मामले में कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया। जिलाध्यक्ष द्वारा कोर्ट में सरेंडर कर दिया गया। जिस पर कोर्ट ने उनका चालान कर जेल भेज दिया है। जिलाध्यक्ष के जेल जाने पर कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई। वे कार्रवाई को बदले की भावना बता रहे हैं।

chat bot
आपका साथी