अमरोहा में दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजा

नाबालिग को बहला- फुसला कर घर से ले जाने तथा बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को पकड़ कर जेल भेज दिया है।

By Edited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 09:40 PM (IST)
अमरोहा में दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजा
अमरोहा में दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजा

अमरोहा। नाबालिग को बहला- फुसला कर घर से ले जाने तथा बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को जेल भेज दिया है। बीते माह नौगावां सादात थाना व कस्बा के मुहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। विवाहिता का कहना था कि उसका पति बाहर नौकरी करता है। वह बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। मुहल्ले का ही तकी हैदर उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया है। इस मामले में पुलिस ने तकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में किशोरी को भी बरामद कर लिया परंतु आरोपित तकी हैदर फरार हो गया था। पीड़िता ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने की बात बताई थी। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित तकी हैदर को जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी