Accident in UP : मुरादाबाद में रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर, 20 घायल, पांच की हालत गंभीर

कटघर थाना क्षेत्र के बरेली-मुरादाबाद हाईवे पर देर रात करीब एक बजे जीरो प्वाइंट रामगंगा पुल के पास एक ट्रैक्टर ट्राली में रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बस में सवार कुल 20 लोग घायल हो गए।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:04 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 05:04 AM (IST)
Accident in UP : मुरादाबाद में रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर,  20 घायल, पांच की हालत गंभीर
बस कंडक्टर समेत पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। कटघर थाना क्षेत्र के बरेली-मुरादाबाद हाईवे पर देर रात करीब एक बजे जीरो प्वाइंट रामगंगा पुल के पास एक ट्रैक्टर ट्राली में रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बस में सवार कुल 20 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में बस कंडक्टर समेत पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दिल्ली के आंनद विहार बस अड्डे से रोडवेज की एक बस आजमगढ़ जा रही थी। शनिवार को रात करीब एक बजे बस बरेली-मुरादाबाद हाईवे पर दलपतपुर के पास रामगंगा पुल पर एक ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रही थी, तभी बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। इस हादसे में बस चालक और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं 18 यात्री भी घायल हो गए। सूचना मिलने पर कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह के साथ अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घायलों को देखने के लिए एएसपी अनिल कुमार यादव अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे में बस चालक कर्ण सिंह, सह चालक अशोक कुमार निवासी पिलखुआ हापुड़, परिचालक योगेंद्र कुमार के साथ ही सवारी रूपा और अंजुम गंभीर रूप से घायल है। 

हादसे के बाद मची अफरातफरी : हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना म‍िलने पर पुलिस और प्रशासनिक अमला तत्‍काल सक्र‍िय हो गया। घायलों को जल्‍द से जल्‍द अस्‍पताल पहुंचा द‍िया गया। हादसे में घायल अन्‍य यात्री कहां के रहने वाले हैं, हादसा क‍िन हालात में हुआ, बस की स्‍पीड क‍ितनी थी, पुलिस की ओर से इन सभी ब‍िंदुओंं की जांच शुरू कर दी गई है। फोन पर घायलों के स्‍वजन उनका हालचाल लेते रहे। गंभीर घायलों के स्‍वजन बेहद परेशान हैं।  

chat bot
आपका साथी