Accident in Sambhal : ईटों की चट्टी ऊपर गिरने से घायल दूसरे छात्र की भी मौत, पर‍िवार के लोग बदहवास

Accident in Sambhal दोनों छात्र सड़क किनारे लगी चट्टी के नजदीक आए तभी चट्टी उनके ऊपर गिर गई जिसके नीचे दबकर दोनों बुरी तरह घायल हो गए। इसमें एक की मौत हो गई जबक‍ि दूसरे की मौत इलाज के दौरान रव‍िवार की रात को हो गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 03:16 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 03:16 PM (IST)
Accident in Sambhal : ईटों की चट्टी ऊपर गिरने से घायल दूसरे छात्र की भी मौत, पर‍िवार के लोग बदहवास
नखासा थाना क्षेत्र के केशोपुर भंडी गांव की घटना।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। सम्‍भल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर भंडी में दो छात्र अपने खेत से रविवार देर शाम लौट रहे थे। जहां रास्ते के किनारे गांव के ही एक व्यक्ति की ईंटों की चट्टी लगी हुई थी। जैसे ही दोनों छात्र सड़क किनारे लगी चट्टी के नजदीक आए तभी चट्टी उनके ऊपर गिर गई, जिसके नीचे दबकर दोनों बुरी तरह घायल हो गए। इसमें ज‍िला अस्‍पताल में एक को मृत घोषित कर द‍िया गया था। जबक‍ि दूसरे का इलाज चल रहा था। रव‍िवार की रात उसकी भी मौत हो गई। 

नखासा थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर भंडी निवासी लक्की (9) पुत्र चंद्रभान सिंह गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। जो अपने साथी विशेष पुत्र वीर सिंह के साथ रविवार देर शाम अपने खेत से लौट रहा था। जैसे ही दोनों गांव के नजदीक पहुंचे तभी रास्ते के निकट लगी ईंटों की चट्टी उनके ऊपर गिर गई। इससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जैसे ही चट्टी के गिरने की आवाज आसपास के ग्रामीणों ने सुनी तो वे मौके की तरफ दौड़े। जानकारी मिलने पर स्वजन दोनों बच्चों को लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों की टीम ने लक्की पुत्र चंद्रभान को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर विशेष का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है, रव‍िवार की रात उसने भी दम तोड़ द‍ि या। गांव के ही चंद्रसेन की ईंटों की चट्टी पिछले छह महीने से रास्ते के किनारे लगी हुई है, जिसे गांव के लोगों ने कई बार हटाने के लिए कहा था। मगर उस चट्टी को नहीं हटाया गया था, जिसका परिणाम उन्हें देखने को मिल गया। दोनों छात्रों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मां के चांद देखने से पहले मिट गया घर का चांद  : करवा चौथ के दिन लक्की की मां सुंदरी करवा चौथ का उपवास रखे हुए थी। पति की लंबी आयु के लिए उसने व्रत रखा था। देर शाम पूजा अर्चना कर चांद देखने वाली थी कि उससे पहले ही घर का चांद हमेशा के लिए छिप गया। 

chat bot
आपका साथी