अभाकिमसं के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

मुरादाबाद जेएनएन ठाकुरद्वारा में अखिल भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय पर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:18 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:18 PM (IST)
अभाकिमसं के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन
अभाकिमसं के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

मुरादाबाद, जेएनएन : ठाकुरद्वारा में अखिल भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन कर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने किसानों के आदोलन के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पर चलने के लिए नुक्कड़ सभाएं कर किसानों से जनसंपर्क करने की बात कही।

रामूवाला गणेश स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को अखिल भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसान नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। बैठक में दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान संसद चलाने के संयुक्त किसान मोर्चा के निर्णय की प्रशसा की गई। निर्णय लिया गया कि किसान संसद में दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आदोलन के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पर चलने के लिए नुक्कड़ सभाओं के जरिए किसानों से जनसंपर्क करेंगे। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर माग की कि केंद्र सरकार बिना शर्त किसान विरोधी तीनों कानूनों को वापस ले, एमएसपी पर खरीद का गारंटी कानून बनाएं। बिजली बिल 2020 रद किए जाएं। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और खेती के प्रयोग में आने वाले उर्वरक व कीटनाशक दवाइयों के दाम आधे किए जाएं ताकि खेती को बर्बादी से बचाया जा सके। प्रदर्शन में सुरेश सिंह, बलवीर सिंह, देवेंद्र पाल, राजपाल सिंह, बलराम सिंह ,रमेश सिंह अनिकेत, प्रसनजीत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी