Aaj ka Rashifal 25 October 2021 : इन पांच राश‍ियों के लोगों को आज जीवनसाथी का म‍िलेगा पूरा सहयोग

Aaj ka Rashifal 25 October 2021 आज आपको अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलने की संभावना है। संतान पक्ष उन्नति की ओर अग्रसर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग पूरी एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेमी/प्रेमिका को मिलने का अवसर प्राप्त होगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:57 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:57 AM (IST)
Aaj ka Rashifal 25 October 2021 : इन पांच राश‍ियों के लोगों को आज जीवनसाथी का म‍िलेगा पूरा सहयोग
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुश रहेंगे।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Todays Horoscope 25 October 2021 : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा ग्रह वृष राशि में गोचर कर रहा है जोकि शुक्र ग्रह की प्रथम राशि है। इसके अलावा अन्य ग्रह में गोचर के कारण आज मेष राशि के लोगों को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। वृष राशि के  लोगों को आज बहुत दिनों से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मिथुन राशि के लोग आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कर्क राशि के लोगों के व्यापार में वृद्धि होगी। सिंह राशि के लोगों के आज नए संबंध स्थापित हो सकते हैं। कन्या राशि के लोग आज प्लाट खरीद सकते हैंं, तुला राशि केे लोग आज नए व्यवहार में निवेश कर सकतेे हैं, यह उनके ल‍िए शुभकारी है। वृश्चिक राशि का व‍िपक्षी से समझौता होगा। धनु राशि के अविवाहित लोगों केे पास विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। मकर राशि के लोगों का आज धन खर्च अधिक होगा।  कुम्भ राशि को आज धन प्राप्ति का योग है। मीन राशि के लोगों को आज अपने अधिकारी से सम्मान प्राप्त होगा। कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी आएगी। दोपहर के बाद शेयर बाजार कमजोर रहेगा, फूल, फल और मिठाई, वस्त्र के बाजार भाव में तेजी रहेगी। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

मेष-आज आपको अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलने की संभावना है।  संतान पक्ष उन्नति की ओर अग्रसर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग पूरी एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेमी/प्रेमिका को मिलने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय सट्टे में निवेश के लिए श्रेष्ठ है। कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुश रहेंगे।

वृष-आज आप बहुत दिनों से रुके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। यह सट्टेबाजी पर निवेश करने के लिए शुभ समय है। आप श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आपको अपने बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंं, नकारात्मक से बचेंं,  लाभकारी रहेगा।

मिथुन-आज आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। कुल मिलाकर आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है।

कर्क- आज आप संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सट्टे से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाएंगे। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवनसाथी से संबंध उत्तम रहेंगे।

सिंह-आज का दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया प्रेम संबंध स्थापित होने की भी संभावना है। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। आज के दिन आप सट्टे या जुआ आदि में निवेश कर सकते हैं क्योंकि आज आपका दिन सौभाग्यदायक है। विद्यार्थी एकाग्रता से अपने अध्ययन कार्यों में लगे रहेंगे। व्यापारी वर्ग नये उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में उन्नति करेंगे।

कन्या-आज आपका दिन आपके घर के लिए प्रसन्नता, उल्लास और आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है। आपको गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है और यदि आप घर या प्लॉट खरीदना चाहें तो निश्चित रूप से आपके लिए यह लाभ का सौदा होगा। आपको सभी क्षेत्रों में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी एकाग्रता खो सकते हैं।

तुला-आज कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपके अपने छोटे भाई-बहनों से मधुरतम संबंध रहेंगे और वे आपकी सहायता भी करेंगे। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम करने वाले प्रेमी युगलों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यह समय किसी नए व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।

वृश्चिक-आज का दिन आपके ल‍िए संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। आप यदि किसी नए घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान का प्रवेश होगा। आप अपनी वाणी से किसी को भी मोह सकते हैं। छोटे बच्चे की शिक्षा आरम्भ करने के लिए समय शुभ है। यदि किसी विपक्षी से तनाव दूर कर तालमेल बढ़ाना चाहते हैं या उसके विवाद निपटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

धनु-आज पूर्णता का दिवस है। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रचित होकर अध्ययन करेंगे। व्यापारी लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको अपने रिश्तेदारों या पड़ोसियों की तरफ से विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुरतम रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे।

मकर-आज आपको उत्साहवर्धन किए जाने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपका व्यय आय से अधिक होगा। खानपान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग निरर्थक गतिविधियों में अपना समय नष्ट करेंगे। व्यापारी लोग लंबी यात्रा पर जाएंगे जिसका परिणाम आशाजनक नहीं होगा।

कुम्भ-आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। अपने बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। फिक्स्ड डिपोजिट या म्यूचूअल फंड में निवेश करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

मीन-आज आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन में अधिक बेहतर नहीं कर पाएंगे। आपका जीवनसाथी खुश और संतुष्ट रहेगा। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।

आज का पंचांग 

25अक्टूबर 2021

दिन -सोमवार

कार्तिक कृष्ण पक्ष

तिथि -प़चमी

शक 1942 संवत2077

सूर्योदय -06:15

सूर्यास्त-18:10

नक्षत्र- मृगशिरा

योग -परीघ

करण-कौलव

चन्दमा राशि-वृष

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-पू०फाल्गुनी

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

शरद ऋतु

दिग शूल -पूर्व दिशा

राहू काल -07:53 से 09:17 सुबह तक

अभिजीत मुहूर्त -11:41 से 12:29 दोपहर तक

अमृत सिद्धि योग - 06:29से 28:10 घटी पल तक 

chat bot
आपका साथी