Aaj ka Rashifal 02 December 2021 : इन राश‍ियों के लोगों का आज बढ़ सकता है तनाव, पढ़ें आज का राश‍िफल

Aaj ka Rashifal 02 December 2021 आज व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। छोटे भाई-बहन नुकसान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:53 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:53 AM (IST)
Aaj ka Rashifal 02 December 2021 : इन राश‍ियों के लोगों का आज बढ़ सकता है तनाव, पढ़ें आज का राश‍िफल
आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Todays Horoscope 02 December 2021 : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि शुक्र ग्रह कि द्वितीय राशि है। इस कारण मेष राशि के लोगों को आज चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। वृष राशि के लोगों का जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। मिथुन राशि के लोग अनावश्यक विवाद से बचेंं। कर्क राशि के लोगों की जमा पूंजी में बढ़ोतरी होगी। सिंह राशि के लोग किसी सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। कन्या राशि के लोग किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। तुला राशि के लोग समस्‍याओं से निजात पाएंगे। वृश्चिक राशि के लोग थकान एवं आलस्य के शिकार रहेंगे। धनु राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहेंं। मकर राशि के लोग आज सट्टेे में निवेश कर सकते हैंं। कुम्भ राशि के लोगों को आज आर्थिक संकट का समान करना पड़ सकता है। मीन राशि के लोग आज मकान खरीद सकते हैंं, अथवा सौदा हो सकता है। आज मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी युक्त प्रदोष व्रत है, भगवान भोलेनाथ की सफेद एवं पीले रंग के पुष्प से विशेष पूजा-अर्चना करेंं, सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। आज कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में वृद्धि होने का अनुमान है। मेवा, फल, सब्जी और वस्त्र के बाजार भाव में तेजी रहेगी। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

मेष - आज आपके सभी कार्य में सुधार बदलाव होगा। आपको चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे। आपको अपने जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृष -आज दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। आपको समाज में सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

मिथुन- आज आप वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

कर्क -आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपको निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप थोड़ा रूमानी हो जाएंगे। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारी वर्ग को नए साझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खानेपीने के मामले में सावधान रहें। महिलाओं से अच्छा व्यवहार रखें।

सिंह -आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।

कन्या-आज का दिन विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं।

तुला -आज के दिन आप तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। आज का दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता-पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

वृश्चिक- आज आप थकान और आलस्य के शिकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थीजन अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होंगे।

धनु -आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यदि आप एक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवनसाथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।

मकर-आज आपका सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

कुम्भ- आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके छोटे भाई-बहन आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।

मीन- आज आपका आय व व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद होगी। विद्यार्थी वर्ग को सहपाठी पढ़ाई में सहायता करेंगे। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।

आज का पंचांग 

02 दिसंबर 2021

दिन -गुरुवार

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष

तिथि -त्रयोदशी १३

व्रत - प्रदोष

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:43

सूर्यास्त-17:18

नक्षत्र-स्वाती

योग -शोभन

करण-गर

चन्द्रमा राशि - तुला

अग्निवास -पाताल

सूर्य नक्षत्र-अनुराधा

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

हेमन्त ऋतु

दिग शूल -दक्षिण दिशा

राहू काल -13:39 से 14:47 दोपहर तक

अभिजीत मुहूर्त -11:47 से 12:35 दोपहर तक

अमृत योग -06:58 से 20:27 घटी पल तक

प्रशस्त योग -06:58 से 16:27 घटी पल.तक 

chat bot
आपका साथी