अमरोहा में युवक तो रामपुर में बिजली कर्मचारी ने दी जान, जानिए क्‍या है मामला

अमरोहा में युवक ने जान दे दी। वहीं रामपुर में भी संविदा बिजली कर्मचारी ने तनाव में आकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 11:26 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 11:26 AM (IST)
अमरोहा में युवक तो रामपुर में बिजली कर्मचारी ने दी जान, जानिए क्‍या है मामला
अमरोहा में युवक तो रामपुर में बिजली कर्मचारी ने दी जान, जानिए क्‍या है मामला

अमरोहा। गजरौला के गांव चकनवाला में एक युवक का शव फांसी पर लटका मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल चालू कर दी है।

गांव निवासी अनवार अपनी पत्नी के साथ रात में अकेला सोया हुआ था। परिवार के बाकी लोग दिल्ली रिश्तेदारी में गए हुए थे। सुबह में पत्नी खेत पर चली गई। वापस लौटी तो अनवार की लाश घर के कमरे में फांसी पर झूल रही थी। उसने शोर मचाया तो अन्य लोग पहुंच गए। शव को नीचे उतार लिया। वहीं इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी गई। गांव पहुंच पुलिस ने छानबीन चालू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने आत्महत्या करने की जानकारी दी है लेकिन इसका कारण स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि पीएम को शव भेज जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे पड़ताल की जाएगी। पुलिस ने गांव में आस पास के लोगों से भी जानकारी की है। 

 रामपुर में बिजली विभाग के कर्मचारी ने की आत्महत्या

 रामपुर मेें बिजली विभाग के संविदा कर्मी ने अपने कमरे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक स्वार कोतवाली क्षेत्र के जालिफ़नगला गांव का 25 वर्षीय मुहम्मद इकराम पुत्र मुहम्मद अहमद था। वह शहर कोतवाली क्षेत्र में प्रानपुर रोड पर चंदा पैलेस के पास एक किराए के मकान में रहता था। शनिवार रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात नौ बजे पड़ोस में रहने वाला युवक उसके कमरे पर गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांक कर देखा तो पता चला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। शहर कोतवाली प्रभारी जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि मृतक बिजली विभाग में संविदा पर था और कमरे पर एक जेई के साथ रहता था। जेई दो दिन से बाहर गए थे। वह अकेला था। उसके स्वजनों ने किसी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। अब शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप देंगे।

chat bot
आपका साथी