एक साल पहले बेटी के साथ महिला हुई थी लापता, घर वालों ने अब दर्ज कराया मुकदमा

संभल के मढ़न थाना क्षेत्र के गांव देहरी जग्गू की मिलक में एक महिला के गायब होने का मामला सामने आया है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 08:45 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 08:45 PM (IST)
एक साल पहले बेटी के साथ महिला हुई थी लापता, घर वालों ने अब दर्ज कराया मुकदमा
शादी के दो साल बाद पिंकी के पति की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी।

मुरादाबाद,जेएनएन। संभल के मढ़न थाना क्षेत्र के गांव देहरी जग्गू की मिलक में एक महिला के गायब होने का मामला सामने आया है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है। 

गांव की देहरी जग्गू की मिलक के रहने वाले हरपाल सिंह ने करीब आठ साल पहले अपनी बेटी पिंकी की शादी मुरादाबाद के एक गांव में की थी। शादी के दो साल बाद पिंकी के पति की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी। मामला संदिग्ध था। ऐसे में पिंकी को पति की मौत के जुर्म में जेल हो गई। जेल से छूटने के बाद पिंकी मायके में रहने लगी। पिंकी के एक बेटी भी थी। एक साल पहले पिंकी अपनी बेटी के साथ अचानक से गायब हो गई लेकिन घर वालों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। लेकिन अब घरवालों को पिंकी का पता चला है तो एक साल बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। घरवालों  का आरोप है कि जिसके यहां पर बेटी होने की उन्हें सूचना मिली है। उन्होंने बेटी का अपहरण करके उसे छिपाया है।  पिंकी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है । पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने कहा कि महिला की तलाश की जा रही है। जल्द ही बरामदगी कर ली जाएगी। इसके बाद ही पूरा मामला सामने आ सकेगा।

chat bot
आपका साथी