मुरादाबाद के अगवानपुर में दबंगों से परेशान मह‍िला, शोर मचाने का व‍िरोध करने पर प‍िटाई

ज‍िले के अगवानपुर मेंं दरवाजे पर शोर मचाने का विरोध एक महिला पर भारी पड़ा। दबंगों ने उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए महिला को थाना सिविल भेजा गया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 10:55 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 10:55 AM (IST)
मुरादाबाद के अगवानपुर में दबंगों से परेशान मह‍िला, शोर मचाने का व‍िरोध करने पर प‍िटाई
रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना सिविल भेजा गया है।

मुरादाबाद। ज‍िले के  अगवानपुर मेंं दरवाजे पर शोर मचाने का विरोध एक महिला पर भारी पड़ा। दबंगों ने उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव काजीपुरा निवासी इसरत जहां ने बताया कि गांव का ही दबंग आए दिन उसके मकान के आगे बैठ कर न केवल शोर मचाता है बल्कि उल्टी सीधी बातें कर उसे परेशान करता है। अन्य दिनों की भांति वह उसके मकान के गेट के आगे आकार उल्टी सीधी बातें कर चीख रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो वह न केवल आग बबूला हो गया बल्कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की है। गांव वालों को आता देख वह मौके से फरार हो गया। यही नहीं महिला ने बताया कि इससे पहले भी वह उसके साथ मारपीट कर चुका है और कोई कारवाई नहीं हुई है। महिला ने पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि महिला को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना सिविल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी