मजदूरी करने गए किशोर की सर्प दंश से मौत Amroha News

किशोर की मौत की खबर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन शव गांव लाने के लिए पंजाब को रवाना हो गए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 11:16 AM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 11:16 AM (IST)
मजदूरी करने गए किशोर की सर्प दंश से मौत Amroha News
मजदूरी करने गए किशोर की सर्प दंश से मौत Amroha News

मुरादाबाद, जेएनएन: पंजाब में मजदूरी करने गए अमरोहा जिले के हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर निवासी 15 वर्षीय किशोर की बीती रात 3  बजे सोते समय सांप के काटने से मौत हो गई। गांव निवासी किसान धर्मवीर सिंह का 15 वर्षीय बेटा अजय कुमार गांव के मजदूरों के साथ पंजाब के रोपण में मजदूरी करने के लिए गया था। शनिवार को मजदूरों को एक सांप दिखाई दिया तो उन्होंने सांप को मार दिया। रात्रि में 3 बजे दूसरे सांप सोते समय अजय कुमार के काट लिया। सांप इतना जहरीला था कि मौके पर ही अजय की मौत हो गई। मृतक अपने दो भाई चार बहनों में चौथे नंबर का था। किशोर की मौत की खबर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन शव गांव लाने के लिए पंजाब को रवाना हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी