सपा की बैठक में भाजपा पर साधा निशाना, पं बंगाल की जीत पर ममता काे दी शुभकामना

Samajwadi Party News समाजवादी पार्टी महानगर मुरादाबाद की रविवार को वर्चुअल बैठक हुई। इसमें में वक्ताओं ने कहा भाजपा ने चार राज्यों में चुनाव और यूपी में पंचायत चुनाव कराकर केंद्र और राज्य सरकार ने देश को मौत के मुंह में झोंकने का काम किया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 04:51 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 04:51 PM (IST)
सपा की बैठक में भाजपा पर साधा निशाना, पं बंगाल की जीत पर ममता काे दी शुभकामना
सपा की बैठक में भाजपा पर साधा निशाना, पं बंगाल की जीत पर ममता काे दी शुभकामना

मुरादाबाद, जेेएनएन। Samajwadi Party News : समाजवादी पार्टी महानगर मुरादाबाद की रविवार को वर्चुअल बैठक हुई। इसमें में वक्ताओं ने कहा भाजपा ने चार राज्यों में चुनाव और यूपी में पंचायत चुनाव कराकर केंद्र और राज्य सरकार ने देश को मौत के मुंह में झोंकने का काम किया है। समाजवादी पार्टी महानगर मुरादाबाद की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया। पश्चिम बंगाल में जीत पर ममता बनर्जी को शुभकामनाएं दीं।

वक्ताओं ने कहा कि जनता कोरोना से भय के माहौल में जी रही हैं। अस्पतालों के बुरे हालात हैं। आक्सीजन जनता को मिल नहीं रही है न अस्पतालों में बेड उपलब्ध नहीं हैं। महासचिव धर्मेन्द्र यादव ने कहा कोरोना संक्रमण से भारत में भयंकर हालत हैं। देश की जनता मौत के मुंह में समा रही हैं और पूरे देश की भाजपा बंगाल में लाखों किराए के लोगो की रैलियां कर रही थी। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव कर दर्जनों अध्यापकों का कोरोना के कारण निधन हो गया।

आने वाले समय और और भयंकर हालत होंगे। बैठक में हाजी सरताज आलम, अकरम, हाजी इशरत अली नदीम सलमानी ,अजीम खान, जहान उल्ला खान, मुनाजिर सैफी, नजाकत अली, उस्मान अली, अमान खान ,शालिनी सक्सेना, लुकमान खान, अनित भटनागर, तरुण मदान, शाहिद मलिक, बदुद खान, अनस शम्शी आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी