खूब चहका बाजार, आज सुहागिनों का त्योहार

करवाचौथ को लेकर शनिवार को बाजार पूरा दिन गुलजार रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:01 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:01 PM (IST)
खूब चहका बाजार, आज सुहागिनों का त्योहार
खूब चहका बाजार, आज सुहागिनों का त्योहार

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : करवाचौथ को लेकर शनिवार को बाजार पूरा दिन गुलजार रहा। बाजार गंज, सराफा बाजार, बर्तन बाजार में जबर्दस्त भीड़ रही। महिलाओं ने श्रृंगार के सामान के साथ ही कपड़ों की भी खूब खरीदारी की। मेहंदी लगाने वालों की भी चांदी रही। महिलाओं ने शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। रेशम की कामदार साड़ियों के बाजार में सबसे अधिक भीड़ रही। सराफा बाजार भी गुलजार दिखाई दिया। आज सुहागिनें विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी।

शनिवार को बाजार की रौनक देखने लायक थी। सुबह से ही महिलाओं ने करवाचौथ की सभी तैयारियां शुरू कर दी थी। पूजा के लिए मिट्टी का करवा, पाजेब और अन्य जरूरी सामान खरीदा। इसके बाद कपड़ा बाजार में महिलाओं की खूब भीड़ रही। यहां लाल, कासनी, पीले डबल रंग की रेशमी धागे की साड़ियों की जमकर बिक्री हुई। वहीं मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर में भी करवाचौथ की बुकिग एक सप्ताह पहले ही हो चुकी है। इसके बाद भी मेकअप बाजार में लिप्सटिक, फेस पाउडर, आइशेड, मसकारा आदि सामान कपड़ों की मैचिग के साथ लिया गया। वहीं कांठ रोड, रामगंगा विहार, दीनदयाल नगर साईं मंदिर के नजदीक, कंजरी सराय, लाइनपार, चौमुखा पुल आदि क्षेत्रों में मेहंदी लगाने वाली युवतियों ने पंडाल लगा लिए थे। महिलाओं ने हाथ-पैरों पर मेहंदी लगवाई। साथ ही टैटू भी बनवाए। करवाचौथ पर मेहंदी कार्यक्रम से दिया नारी शक्ति संदेश जासं, मुरादाबाद : करवाचौथ की पूर्व संध्या के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयं सहायता समूह और महिला मोर्चा सदस्याओं ने मेहंदी कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम का प्रयास है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करना है। इसमें महानगर अध्यक्ष डा. विजय लक्ष्मी, मदालसा शर्मा, रंजना सिंह, अंजू त्रिपाठी, सीमा, किरन, मोनिका गौतम, पूर्णिमा खन्ना, किरण मलिक, शबाना खान आदि रहीं।

chat bot
आपका साथी