मुरादाबाद में एक अभियान ने सोनकपुर ओवर ब्रिज की सूरत बदलने की जगाई उम्मीद, जानें अभियान के बारे में

Sonakpur Over Bridge उत्तर रेलवे महाप्रबंधक शुक्रवार को सोनकपुर ओवर ब्रिज के निर्माण स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। दैनिक जागरण की ओर से महानगर में जाम और स्थानीय लोगों की समस्या को लेकर अभियान चला गया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 04:10 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 04:10 PM (IST)
मुरादाबाद में एक अभियान ने सोनकपुर ओवर ब्रिज की सूरत बदलने की जगाई उम्मीद, जानें अभियान के बारे में
सोनकपुर ओवर ब्रिज का कल उत्तर रेलवे जीएम करेंगे निरीक्षण।

मुरादाबाद, जेएनएन। Sonakpur Over Bridge : उत्तर रेलवे महाप्रबंधक शुक्रवार को सोनकपुर ओवर ब्रिज के निर्माण स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। दैनिक जागरण की ओर से महानगर में जाम और स्थानीय लोगों की समस्या को लेकर अभियान चला गया है। लगातार इस संबंध में खबर भी प्रकाशित की गई। इसके बाद कई संगठनों ने  सोनकपुर ओवर ब्रिज बनाने की मांग करना शुरू कर दिया है।अब उत्तर रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल शुक्रवार को मुरादाबाद रेल मंडल में निरीक्षण करने आ रहे है।

उत्तर रेलवे मुख्यालय ने निरीक्षण कार्यक्रम जारी किया है। जिसमें उत्तर रेलवे की स्पेशल ट्रेन गुरुवार की रात 9ः30 बजे चलेगी और शुक्रवार सुबह 5ः50 बजे बालामऊ पहुंच जाएगी। सुबह 6ः10 बजे बालामऊ से सीतापुर दोहरीकरण रेल मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण करने के बाद दोपहर 3ः30 बजे रोजा से मुरादाबाद के लिए चलेंगे। शाम 6ः25 बजे मुरादाबाद पहुंच जाएंगे। शाम 6ः45 बजे रेल कार द्वारा सोनकपुर ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने जाएंगे। पहले हरथला स्टेशन के पास रेललाइन के ऊपर बनाए जा रहे ओवर ब्रिज का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद दिल्ली रेल मार्ग के ऊपर बनाने वाले ब्रिज के निर्माण कार्य को देखेंगे। निरीक्षण के बाद रेल प्रशासन रेललाइन के ऊपर निर्माण कार्य समय से पूरा कर लेगा।

दिल्ली रेल मार्ग पर रेलवे ने 50 फीसद काम किया पूरा : सोनकपुर ब्रिज का निर्माण दो एजेंसी द्वारा कराया जा रहा है। रेलवे रेललाइन के ऊपर निर्माण करा रहा है। जबकि शेष भाग का निर्माण उत्तर प्रदेश ब्रिज कारपोरेशन द्वारा कराया जा रहा है।

ब्रिज कारपोरेशन ने 80 फीसद निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। रेलवे द्वारा निर्माण कार्य पूरा करने के बाद ब्रिज कारपोरेशन शेष काम को पूरा कर देगा। रेल प्रशासन की देरी के कारण सोनकपुर ब्रिज का निर्माण कई साल से लटका हुआ है। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली रेल मार्ग पर 50 फीसद निर्माण कार्य पूरा कर चुका है। जबकि सहारनपुर रेल मार्ग पर दस फीसद से काम किया गया है। दैनिक जागरण के अभियान चलाने के बाद रेलवे ने निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी