मुरादाबाद में बुलंद हौसलों से 923 बुजुर्ग पछाड़ चुके कोरोना वायरस को

हृदय किडनी फेफड़ों की समस्या से पीड़ित बुजुर्ग स्वस्थ हो चुके हैं। ठीक होने के बाद दूसरों को शारीरिक दूरी की नसीहत बुजुर्ग दे रहे हैं। जिले में अब तक 10481 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें हर उम्र के लोगों ने संक्रमण से मुकाबला किया।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 03:28 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 03:28 PM (IST)
मुरादाबाद में बुलंद हौसलों से 923 बुजुर्ग पछाड़ चुके कोरोना वायरस को
मुरादाबाद में बुलंद हौसलों से 923 बुजुर्ग पछाड़ चुके कोरोना वायरस को

मुरादाबाद, जेएनएन। हृदय, किडनी, फेफड़ों की समस्या से पीड़ित बुजुर्ग स्वस्थ हो चुके हैं। ठीक होने के बाद दूसरों को शारीरिक दूरी की नसीहत बुजुर्ग दे रहे हैं। जिले में अब तक 10481 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें हर उम्र के लोगों ने संक्रमण से मुकाबला किया। जाे गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचे। उन्हें बचाना डॉक्टरों के लिए भी मुश्किल हो गया। लेकिन 923 बुजुर्ग ऐसे रहे जिन्होंने संक्रमण को मात दी। अब वो पूरी तरह स्वस्थ हैं।

इसमें 329 बुजुर्ग ऐसे थे, जिन्हें डायबिटीज, हृदय रोग और किडनी फेल्योर की समस्या थी। अस्पताल में पहुंचने के साथ ही इन्होंने पुरानी बीमारी की पूरी जानकारी स्टाफ को दी। उसी हिसाब से उनका उपचार हुआ। जिन्हें डायलेसिस की जरूरत थी। उन्हें भी इलाज दिया गया। अब ये बुजुर्ग भले ही घर से बाहर नहीं निकल रहे लेकिन, फोन पर अपने नाते रिश्तेदार को जरूर समझा देते हैं कि भाई शारीरिक दूरी के नियम का पालन कीजिये और मास्क के बिना घर से बाहर नहीं निकलना है।

chat bot
आपका साथी