मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लिए 32 ग्राम प्रधानों ने किए आवेदन, स्‍वच्‍छता पर हैं सबसे ज्‍यादा अंक

Chief Minister incentive scheme पुरस्कार के लिए चयनित ग्राम पंचायतों को तीन से 12 लाख रुपये मिलने हैं। मूल्यांकन के दौरान स्वच्छता में सबसे ज्यादा बीस अंक मिलने हैं। योजना में शामिल होने के लिए आवेदन हमारा पंचायत पोर्टल पर कर दिए गए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 08:34 AM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 08:34 AM (IST)
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लिए 32 ग्राम प्रधानों ने किए आवेदन, स्‍वच्‍छता पर हैं सबसे ज्‍यादा अंक
प्रपत्रों को आवेदन के साथ आनलाइन अपलोड कर दिया है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Chief Minister incentive scheme : जिले के 32 ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत पुरस्कार लेने के लिए आवेदन किया है। इस योजना के माध्यम से जिले में सबसे अच्छा काम करने वाले ग्राम प्रधानों को पुरस्कार मिलेगा। पुरस्कार के लिए चयनित ग्राम पंचायतों को तीन से 12 लाख रुपये मिलने हैं। मूल्यांकन के दौरान स्वच्छता में सबसे ज्यादा बीस अंक मिलने हैं। योजना में शामिल होने के लिए आवेदन हमारा पंचायत पोर्टल पर कर दिए गए हैं।

पुरस्कार के लिए चयनित होने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों को 100 सवालों के आनलाइन जवाब देना होते हैं। इसी के आधार पर अंकों का निर्धारण होता है। सबसे अधिक 20 अंक स्वच्छता से होंगे। मूल्यांकन के ल‍िए आने वाली टीम आपने गांव की स्वच्छता के बारे में जांच करेगी। इसके बाद 19 अंक नियोजित विकास के रखे गए हैं। तीसरे नंबर कोविड-19 प्रबंधन के 17 हैं। बेहतर स्वशासन के 18, सामाजिक सौहार्द और सहभागिता के 14 और पर्यावरण सुरक्षा 12 अंक होंगे। इसी के आधार पर मूल्यांकन होने के बाद पंचायतों को पुरस्कार मिलना है। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि आवेदन करने वाली ग्राम पंचायतों की शासन स्तर पर स्क्रीनिंग हो रही है। वहीं से ही पुरस्कार को लेकर फैसला होना है।

जिले में हैं 643 ग्राम पंचायतें : मुरादाबाद जनपद में 643 ग्राम पंचायतें हैं। पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतों को 2020-21 में होने वाले कामों का ब्‍योरा आनलाइन हमारी पंचायत पोर्टल पर अपडेट हुआ है। अगस्त तक हमारा पंचायत पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करके डाटा लोड करने वाली ग्राम पंचायतों को ही योजना में शामिल किया गया है। मुरादाबाद में 32 ग्राम पंचायतों ने अपने प्रपत्रों को आवेदन के साथ आनलाइन अपलोड कर दिया है।

ब्लाक                          प्रपत्र अपलोड

भगतपुर टांडा                05

बिलारी                         00

छजलैट                        08

डिलारी                         07

डींगरपुर(कुंदरकी)           02

मुरादाबाद                     01

मूंढापांडे                        03

ठाकुरद्वारा                   06

chat bot
आपका साथी