जिले में 32 संक्रमित, निजी अस्पताल में बुजुर्ग की मौत

चंदूपुरा मुस्ताबाद धर्मपुर कलां नगलिया जट जहांगीरपुर बिलारी बुद्धि विहार में मिले केस।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 02:22 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 02:22 AM (IST)
जिले में 32 संक्रमित, निजी अस्पताल में बुजुर्ग की मौत
जिले में 32 संक्रमित, निजी अस्पताल में बुजुर्ग की मौत

जासं, मुरादाबाद : चंदूपुरा मुस्ताबाद, धर्मपुर कलां, नगलिया जट, जहांगीरपुर बिलारी, बुद्धि विहार, हकीमपुर, भोजपुर नौपुर, पीटीएस, पीटीसी, नई बस्ती, जानवरों का अस्पताल, दीनदयाल नगर, कंजरी सराय, लेडीज क्लब, हाईडिल कालोनी, हाशमपुर चौराहा, प्रीत विहार कालोनी खुशहालपुर रोड, सिविल लाइन महाराजा अग्रसेन स्कूल के पास 32 लोग संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं, लाइनपार की रहने वाली 60 वर्षीय महिला की कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में मौत हुई है। मंगलवार को 185 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि कोरोना संक्रमितों से ज्यादा संख्या ठीक होने वालों की हैं। टेस्टिग बढ़ाई गई है। हमारी लोगों से अपील है कि शारीरिक दूरी के नियम के पालन के साथ मास्क जरूर लगाएं। बाजार और दुकानों में सावधानी बरतें।

कोरोना महामारी के नाम पर छटनी बर्दाश्त नहीं

मुरादाबाद जासं : मंगलवार को भारतीय मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव कर्मचारी संघ की मुरादाबाद इकाई की बैठक गांधी नगर स्थित ओम भवन में हुई। बैठक में संरक्षक अमित चौहान ने कहा कि मजदूरों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कंपनियां कोरोना महामारी के नाम पर रिप्रजेंटेटिव का शोषण कर रही हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष नवीन अरोरा ने कहा कि कर्मचारियों की छंटनी बर्दाश्त नहीं होगी। महामंत्री मनीष वर्मा ने कहा कि लेबर एक्ट में बदलाव किसी भी स्थिति में मंजूर नहीं है। काम के आठ घंटे निर्धारित किए जाएं। इसमें गौरव तिवारी, गौरव माहेश्वरी, प्रफुल्ल भटनागर, धीरज पाठक, कार्तिकेय उपाध्याय आदि रहे।

व्रत कार्यक्रम में धर्म-संस्कृति को बढ़ाने पर जोर

जासं, मुरादाबाद : मंगलवार को शिवसेना पदाधिकारियों की ओर से सामूहिक व्रत एवं महाआरती कार्यक्रम का आयोजन बुध बाजार स्थित प्रेम चुनरिया में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम सात बजे मां भगवती को चुनरिया ओढ़ाकर और 101 दीप जलाकर किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों ने हिदू धर्म और संस्कृति को बढ़ाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र के प्रति प्रेम और उसपर अपनी जान न्यौछावर करने का जज्बा युवाओं में हैं। हमारे पूर्वजों का इतिहास उठाकर देखिए। संस्कृति और देशप्रेम का जज्बा साफ नजर आएगा। इसमें महापौर विनोद अग्रवाल, शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, सरदार गुरविदर सिंह, सतीश अरोड़ा, ललित चौधरी, ज्ञानेंद्र गांधी, नरेंद्र सिक्का, कमल सिंह राव, विपिन भटनागर, मुदित उपाध्याय, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर आदि रहे।

chat bot
आपका साथी