प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहने पर 19 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा

मतदान प्रशिक्षण से गायब रहने वाले 19 कर्मचारियों पर अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला ने सभी कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं और जवाब तलब किया है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:47 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:47 PM (IST)
प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहने पर 19 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा
प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहने पर 19 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा

अमरोहा, जेएनएन। मतदान प्रशिक्षण से गायब रहने वाले 19 कर्मचारियों पर अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला ने सभी कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं और जवाब तलब किया है। दो दिन में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर कानूनी कार्रवाई के लिए चेताया है।

नौगावां सादात विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष व शांति से कराने के लिए प्रशासन ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी व मतदान कार्मिकों के रूप में लगाई थी। गत 27 अक्टूबर से लगातार तीन दिन उनको लिटिल स्कालर्स एकेडमी में प्रशिक्षण दिया गया था लेकिन, 33 कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। जिनमें से आठ बीमार थे। 25 कर्मियों को सीडीओ ने अपने दफ्तर में 30 अक्टूबर को उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। छह कर्मी ही सीडीओ कार्यालय पहुंचे जबकि, 19 गैरहाजिर रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण से गायब रवि कुमार, चंद्रपाल, कृष्णा सिंह, पूजा कमल, चंद्रवीर सिंह, जूही सिंह, अंजना नंदूलाल, नौसेना मानू, शीतल सागर, पि्रयंका, मानुकुश चौहान, सुरेश प्यारे, रिंकू, इंदुरानी, गीता शर्मा, ओमप्रकाश, सोनी चौधरी, आयुषी जिंदल, अनीता प्रजापति का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश संबंधित कर्मियों के विभागीय अफसरों को दिए गए हैं। दो दिन के भीतर यदि वह जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी। 

chat bot
आपका साथी