अमरोहा में तालाब में जहर डालने से मरीं 15 हजार मछलियां, जानिए क्‍या है मामला

अमरोहा में मछली पालन करने वाले कुछ किसानों की परेशानी बढ़ गई है। दरअसल तालाब में जहर डालने से उन्‍हें काफी नुकसान पड़ेगा। इससे वे परेशान हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 04:40 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 04:40 PM (IST)
अमरोहा में तालाब में जहर डालने से मरीं 15 हजार मछलियां, जानिए क्‍या है मामला
अमरोहा में तालाब में जहर डालने से मरीं 15 हजार मछलियां, जानिए क्‍या है मामला

अमरोहा, जेएनएन।  जिले के गजरौला मेंं मछली पालन कर रहे कुछ कुछ किसानों की परेशानी बढ़ गई है। आय बढ़ाने के लिए उन्‍होंने मछली पालन शुरू किया था लेकिन किसी ने तालाब में जहर डाल दिया। इससे उन्‍हें  लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा। 

 गजरौला के गांव मोहम्दाबाद में सरकारी तालाब में पास के गांव ओसीता जगदेपुर के किसानों ने मछली पालन कर रखा था। कुछ माह पहले बीस हजार मछलियां किसानों ने पालन के लिए तालाब में लाकर डाली थी। रोज किसान तालाब की देखभाल करने भी आते थे। रविवार की सुबह मछली पालक अनिल कुमार पुत्र लखपत सिंह व ऋषि पाल पुत्र तारा तालाब पर पहुंचे तो उन्हें मछली मरी हुई दिखाई दी। इससे उनके होश उड़ गए। परिवार के लोगों को जानकारी दी तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मछली पलकों ने बताया कि किसी के द्वारा जहर पानी मे डालने से 15 हजार मछलियों मर गई। इससे उन्हें करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ओसीता जगदेपुर के इन मछली पालकों ने पास की ब्रजघाट चौकी पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

किसने की हरकत, जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस किसानों से पूछताछ कर रही है जिससे पता चल सके कि यह हरकत किसकी है। पीडि़त किसानों से भी जानकारी जुटाई जा  रही है। किसानों का कहना है कि किसी ने उन्‍हें नुकसान पहुंचाने के लिए यह हरकत की है। इसकी जांच कराई जानी चाहिए और आरोपित पर कार्रवाई की जानी चाहिए। एक तो पहले से ही परेशानी चल रही है और उस पर इस तरह की हरकत। 

chat bot
आपका साथी