ट्रैफिक पुलिस से 15 होमगार्डों की छुट्टी, 35 नए तैनात

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद: हाईवे पर अवैध वसूली करने के आरोप में जेल गए यातायात निरीक्षक धर्मेंद्र स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 05:00 AM (IST)
ट्रैफिक पुलिस से 15 होमगार्डों की छुट्टी, 35 नए तैनात
ट्रैफिक पुलिस से 15 होमगार्डों की छुट्टी, 35 नए तैनात

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद: हाईवे पर अवैध वसूली करने के आरोप में जेल गए यातायात निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर का होमगार्डों से भी गठजोड़ सामने आया था। इसलिए टीआइ के साथ पुलिस ने उनके साथी एक होमगार्ड की भी गिरफ्तारी करके सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस घटना में पुलिस की फजीहत होने के बाद से ही आला अफसरों ने दस साल पुराने होमगार्डों को ट्रैफिक पुलिस से हटाने का फैसला कर दिया था। पहले चरण में 15 होमगार्डों को ट्रैफिक पुलिस से हटाकर 35 नए वहां भेज दिए हैं। अगले महीने में 50 पुराने होमगार्ड हटाकर प्रशिक्षण ले रहे नए होमगार्डों की तैनाती कर दी जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस में होमगार्डों की अहम भूमिका है। मुरादाबाद में 210 होमगार्ड ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी करते हैं। इनमें 100 से अधिक होमगार्ड दस साल पुराने हो चुके हैं। पिछले महीने हाईवे पर वसूली के दौरान हादसा होने पर चार लोगों की मौत के बाद टीआइ समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। आला अधिकारियों ने टीआइ और होमगार्ड को दोषी मानते हुए जेल दिया था। इस घटनाक्रम में होमगार्ड की भूमिका भी मिली थी। आला अधिकारियों ने दस साल पुराने होमगार्डों को ट्रैफिक पुलिस से हटाने का फैसला ले लिया था लेकिन, प्रशिक्षित होमगार्ड नहीं थे। इसलिए होमगार्डों को ट्रैफिक के नियमों का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस से तैनात दस साल पुराने होमगार्डों की सूची बना ली गई है। किसी के साथ भी रियासत नहीं बरती जाएगी। सभी को हटाकर उनके स्थान पर नए होमगार्डों को भेजा जाना है। खुद को बचाने के लिए सिफारिश करा रहे होमगार्ड

वर्षों से मौज काटने वाले कई होमगार्ड ट्रैफिक पुलिस से हटने के लिए राजी नहीं हैं। इसके लिए वह हर तरीके से कोशिश कर रहे हैं। प्लाटून कमांडर (पीसी) ब्रजकुमार, इनामुल्ला को ट्रैफिक पुलिस में ड्यूटी करते हुए 15 साल से अधिक का समय हो गया है। इन्हें भी हटाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा कुछ ऐसे होमगार्ड भी हटने हैं, जिन्हें दस से कम हुए हैं। लेकिन, उनके खिलाफ शिकायतें बहुत हैं। कुछ होमगार्ड सिफारिश कराकर ट्रैफिक में बने रहने के लिए जोर लगा रहे हैं। लेकिन, अफसरों की सख्ती की वजह से किसी का बचना मुश्किल है।

ट्रैफिक पुलिस में दस साल पुराने करीब 65 होमगार्ड हैं। 15 को हटाकर 35 नए भेज दिए हैं। 50 अगले महीने हटाकर नए भेजने हैं। इसके अलावा जिन होमगार्डों की शिकायतें अधिक हैं, उन्हें भी ट्रैफिक पुलिस से हटाया जाना है।

-मनोज सिंह बघेल, जिला होमगार्ड कमांडेंट, मुरादाबाद।

chat bot
आपका साथी