मुख्यमंत्री को ट्वीट होते ही एक घंटे में साफ हुआ 15 दिन का कचरा Moradabad News

एमआइटी के क्वारंटाइन सेंटर में गंदगी से सांस लेना हुआ था मुश्किल । मुख्यमंत्री को ट्विटर होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सुधारी व्यवस्था।

By Edited By: Publish:Sun, 31 May 2020 02:21 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 10:10 AM (IST)
मुख्यमंत्री को ट्वीट होते ही एक घंटे में साफ हुआ 15 दिन का कचरा Moradabad News
मुख्यमंत्री को ट्वीट होते ही एक घंटे में साफ हुआ 15 दिन का कचरा Moradabad News

मुरादाबाद,जेएनएन।  क्वारंटाइन सेंटरों में मरीजों को भर्ती करने के बाद कोई झांकने तक नहीं जाता है। इस बात का पर्दाफाश शनिवार की सुबह तब हुआ जब चक्कर की मिलक के रहने वालों ने 15 दिन से पसरी गंदगी का वीडियो मुख्यमंत्री को ट्वीट किया। इससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एक घंटे में 15 दिन का कचरा साफ कर दिया गया। क्वारंटाइन सेंटर में कमरों की टेबल पर खाने की प्लास्टिक की थाली, खाली पानी की बोतलें और अन्य सामान कमरों के अंदर और बाहर फैला हुआ था। जगह-जगह मक्खियां भिनक रही थीं। चक्कर की मिलक के चार लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम लेकर पहुंची तो वहां बेड पर भी कचरा फैला हुआ था। उन्होंने शिकायत भी की लेकिन, कोई सुनने को तैयार नहीं था। इसके बाद उन लोगों ने गंदगी की वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री को ट्वीट कर दी। इस बात की जानकारी जब प्रशासनिक अधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सफाई कराई गई। 15 दिन से फैले कचरे को एक घंटे में साफ कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि व्यवस्थाएं लगातार ठीक की जा रही हैं। सफाई कराने के लिए दूसरे लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। 

chat bot
आपका साथी