रामपुर में धान खरीद को बनाए गए 109 क्रय केंद्र, पंजीकृत किसानों से ही होगी खरीद

सरकार ने इस बार धान का समर्थन मूल्य 1868 रुपये प्रति क्विंटल रखा है जबकि ग्रेड वन के लिए 1888 रुपये प्रति क्विंटल रखा है। किसान पंजीकरण के समय अपना वर्तमान मोबाइल नंबर दर्ज कराएं। इससे असुविधा नहीं होगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 05:54 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:54 PM (IST)
रामपुर में धान खरीद को बनाए गए 109 क्रय केंद्र, पंजीकृत किसानों से ही होगी खरीद
रामपुर में धान खरीद को बनाए 109 क्रय केंद्र।

रामपुर, जेएनएन। जिले में धान खरीद के लिए खाद्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहली अक्टूबर से खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए 109 क्रय केंद्र बना दिए गए हैं। हालांकि पिछले वर्ष क्रय केंद्रों की संख्या 123 थी। पिछले साल 2.34 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला था, जिसे शत-प्रतिशत पूरा कर लिया था। इस बार अभी तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। धान खरीद के लिए क्रय एजेंसियां पीसीएफ, पीसीयू, एसएफसी, नैफेड, एफसीआइ आदि शामिल रहेंगी।

किसानों को कराना होगा पंजीकरण

इस बार भी सरकार ने किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए नियम बनाए हैं। लेकिन, बिचौलियों को रोकना प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं होगा। धान बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना जरूरी होगा। इसके लिए साइबर कैफे, जनसुविधा केंद्र पर जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है। किसान पंजीयन का राजस्व विभाग के भूलेख पोर्टल से लिंकेज कराया गया है। किसान अपनी खतौनी का खाता संख्या किसान पंजीयन में दर्ज अपने कुल रकबे को एवं बोये गए धान के रकबे को अंकित करेंगे, जिसका सत्यापन संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। इस बार पंजीयन में ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए किसान पंजीकरण के समय अपना वर्तमान मोबाइल नंबर दर्ज कराएं, जिससे एसएमएस द्वारा भेजा गया ओटीपी को भरकर अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

साफ और सुखाकर लाएं धान

जिला खाद्य विपणन अधिकारी डॉ. अनुपम निगम का कहना है कि बिचौलिये से बचने के लिए किसान पंजीकरण कराकर सीधे क्रय केंद्र पर धान बेचने आएं। धान साफ और सुखाकर लाएं, ताकि उपज का अधिक लाभ मिल सके। जिन किसानों ने गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण कराया था, उन्हें अब धान बेचने के लिए पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने इस बार धान का समर्थन मूल्य 1868 रुपये प्रति क्विंटल रखा है, जबकि ग्रेड वन के लिए 1888 रुपये प्रति क्विंटल रखा है।

chat bot
आपका साथी