संदिग्ध परस्थितियों में युवक की मौत

जागरण संवाददाता कलवारी (मीरजापुर) शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 07:03 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 07:03 PM (IST)
संदिग्ध परस्थितियों में युवक की मौत
संदिग्ध परस्थितियों में युवक की मौत

जागरण संवाददाता कलवारी (मीरजापुर) : शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। मड़िहान क्षेत्र के धुरकर (खदहवा) निवासी महेंद्र (20 वर्ष) का शव पंप सेट कक्ष में पाया गया। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो रोने-बिलखने लगे। बाद में पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

धुरकर (खदहवा) निवासी महेंद्र रात में घर से खाना खाकर पंपसेट पर सोने चला गया था। दूसरे दिन सुबह देर तक घर वापस न आने पर परिवार वाले परेशान हो गए। घर से कुछ दूर स्थित पंपसेट पर जाकर देखा तो महेंद्र वहां बने कक्ष में अचेतावस्था में पड़ा था। परिजन आनन-फानन में उसे नर्सिंग होम ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बी-फार्मा में प्रवेश लिया था, कोरोना के चलते घर पर ही था।

मृतक के पिता होरीलाल हलवाई का काम करते हैं और तीन भाइयों में सबसे छोटा महेंद्र था। परिजन महेंद्र की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बारे में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। उनका रो -रो कर बुरा हाल है। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों ने बताया कि महेंद्र को 2-3 दिन से बुखार आ रहा था।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि कोई सूचना नहीं मिली है। न ही मृतक के परिवार वालों की तरफ से कोई तहरीर दी गई है। यदि सूचना मिली होती तो मामले की जांच की जाती।

chat bot
आपका साथी